हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी नेशनल हाइवे क...

    नेशनल हाइवे के निकट दिवंगत सांसद के नाम का बोर्ड स्थापित

    Kairana News
    Kairana News: नेशनल हाइवे के निकट दिवंगत सांसद के नाम का बोर्ड स्थापित

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: गुरुवार को क्षेत्रीय लोगो ने पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग 709 एड़ी पर गांव जगनपुर के निकट स्थित आउटर रिंग रोड पर स्वर्गीय सांसद बाबू हुकुम सिंह के नाम का बोर्ड स्थापित किया। यहां आउटर रिंग रोड पर बने चौराहे का नामकरण स्वर्गीय सांसद बाबू हुकुम सिंह की स्मृति में किया गया। इस दौरान स्वर्गीय सांसद के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा दिवंगत सांसद के चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की गई। इस अवसर पर मास्टर अवनीश चौहान, विलियम प्रधान, शीशपाल प्रधान, राकेश चौहान, राजेश प्रधान, रामबीर प्रधान, गौरव चौहान, अतेंद्र प्रधान, राकेश प्रधान, नक्षत्र पाल, सुरेंद्र मुखिया, रूपेश चौहान, रोहित चौहान, रवि भारद्वाज, अक्षय चौहान, पंकज वालिया, संजीव ,सतीश, रोबिन, काला, विशाल आदि मौजूद रहे। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– पंजाब में वाहन चालक हो जाओ अलर्ट, गलती से भी किया ये काम तो होगा सख्त एक्शन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here