हमसे जुड़े

Follow us

20.1 C
Chandigarh
Saturday, April 4, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कड़ी सुरक्षा ...

    कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मतगणना, मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी, सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

    Yamunanagar News
    Vote Counting: सांकेतिक फोटो

    खिजराबाद (सच कहूं/राजेन्द्र कुमार)। Khizrabad News: आईटीआई यमुनानगर परिसर में- जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार यमुनानगर, 7 अक्तूबर- विधानसभा आम चुनाव 2024 के तहत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना 8 अक्तूबर को प्रात: 8 बजे से आईटीआई यमुनानगर परिसर में बनाए गए मतगणना केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी। मतगणना को सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए सभी प्रकार के आवश्यक प्रबंध पूर्ण कर लिए गए हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि  07-सढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए 14 टेबल पर 19 राउंड, 08-जगाधरी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए 14 टेबल पर 18 राउंड, 09-यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए 14 टेबल पर 18 राउंड तथा 10-रादौर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए 14 टेबल पर 17 राउंड की मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में पोस्टल बैलेट के लिए अलग से टेबल लगाए गए है। Yamunanagar News

    उन्होंने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त एवं  रिटर्निंग अधिकारी यमुनानगर विधानसभा आयुष सिन्हा, एसडीएम बिलासपुर एवं रिटर्निंग अधिकारी सढौरा विधानसभा जसपाल सिंह गिल, एसडीएम रादौर एवं  रिटर्निंग अधिकारी रादौर विधानसभा जय प्रकाश,एसडीएम जगाधरी एवं रिटर्निंग अधिकारी जगाधरी विधानसभा सोनू राम की उपस्थिति में मतगणना होगी। इसके साथ-साथ चुनाव आयोग की तरफ से नियुक्त किए गए मतगणना पर्यवेक्षक प्रत्येक मतगणना केन्द्र पर उपस्थित रहेंगे। Yamunanagar News

    सोमवार को मतगणना पर्यवेक्षकों ने अपने-अपने मतगणना केंद्र पर जाकर मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया और सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। Yamunanagar News

    यह भी पढ़ें:– Share Market: शेयर बाजार डेढ़ माह के निचले स्तर पर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here