हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More

    Cylinder Blast: सलेंडर फटने से मकान ध्वस्त, बाल-बाल बचा परिवार

    Rohtak News
    Cylinder Blast: सलेंडर फटने से मकान ध्वस्त, बाल-बाल बचा परिवार

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Cylinder Blast: जिले के महम क्षेत्र में सोमवार को सिलेंडर फटने मकान ध्वस्त हो गया। इस हादसे में मकान में रह रहा परिवार बाल बाल बच गया जबकि लाखों का नुकसान हो गया। महम की भगत सिंह कॉलोनी में एक मकान में आग लगने से दो सिलेंडर फट गए। सिलेंडर फटने मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। हादसे में घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। Rohtak News

    मकान मालिक जितेंद्र कुमार हीरो एजेंसी में ड्यूटी पर गया हुआ था। जितेंद्र के पिता जितेंद्र के बेटे को स्कूल से लेने गए हुए थे। वहीं जितेंद्र की पत्नी घर में आग लगते ही घर से बाहर निकल गई थी। पड़ोसियों ने और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग बुझाते समय भी गैस सिलेंडर के धमाके हुए। बचाव कार्य में लगे लोग भी बाल बाल बच गए। स्थानीय नेता शमशेर खरकड़ा भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। Rohtak News

    यह भी पढ़ें:– Vidhan Sabha Chunav: चुनाव में जीत का हार सबको चाहिए, पर हार नहीं स्वीकार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here