हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अमृतसर में पा...

    अमृतसर में पांच किलो हेरोइन बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

    Sirsa News
    Sirsa News: सोलर पैनल लगाने का झांसा देकर ठगी का आरोपी काबू

    अमृतसर (एजेंसी)। Amritsar News: पंजाब के अमृतसर के अजनाला में पुलिस ने पांच किलो हेरोइन बरामद की और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने बुधवार को कहा कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक अभियान में सीमा पार के मादक पदार्थों के नेटवर्क को करारा झटका दिया है। इस अभियान में अजनाला, अमृतसर ग्रामीण से पांच किलो हेरोइन और 3.95 लाख रूपए की रकम जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। Amritsar News

    डीजीपी यादव ने कहा कि जांच में तकनीकी सुराग विकसित किए गए और एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत एक एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को मादक पदार्थ से मुक्त बनाने के लिए गिरफ्तार किए तस्करों के संपर्कों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। Amritsar News

    यह भी पढ़ें:– Dadasaheb Phalke Award: मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here