हमसे जुड़े

Follow us

12.7 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home देश Dussehra 2024...

    Dussehra 2024: रानियां में इस बार जलाया जाएगा 60 फुट का रावण

    Dussehra 2024
    File Photo

    Dussehra 2024: रानियां (सच कहूँ न्यूज)। शहर के न्यू दशेमश युवा क्लब द्वारा आगामी 12 अक्तूबर को दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा। शहर के नानूआना मार्ग के समीप खेल स्टेडियम के पास खाली मैदान में 60 फुट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। रावण के पुतले को बनाने के लिए कारीगर जुट गए हैं। पिछले 34 वर्षों से रावण के पुतले बनाने वाले कारीगर रमेश कुमार मेहरा, अवतार सिंह, राजरानी, साधूराम, अवतार सिंह ने बताया कि रावण के पुतले बनाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। Dussehra 2024

    रावण के सिर लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे | Dussehra 2024

    इस बार रावण के सिर लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। शनिवार को दशहरे वाले दिन पंडितों की उपस्थित में हवन व मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत रूप से शाम को 5 बजकर 45 मिनट पर रावण का दहन किया जाएगा। इससे पहले बाजारों में भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी और हनुमान व रावण की झांकियां भी निकाली जाएंगी। यह शोभायात्रा मेन बाजार, नकोड़ा बाजार, भगत सिंह चौक, जीवननगर मार्ग, बस स्टेंड अनाजमंडी से होते हुए दशहरा ग्राउंड में पहुंचेगी। Dussehra 2024

    Bank Holiday: आज बैंक बंद हैं! जानें, आगे और कितने दिन बंद रहेंगे बैंक!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here