हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home कैथल रिक्शा चालक प...

    रिक्शा चालक पर गोली चलाने के मामले में दो गिरफ्तार, गोली चलाने वाला आरोपी अभी फरार

    Kaithal News
    Kaithal News: कातिलाना हमला करने के मामले के दोनो आरोपी पुलिस गिरफ्त में

    कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। कैथल पुलिस (Kaithal Police) ने बुधवार को रिक्शा चालक पर गोली चलाने के मामले में दो आरोपियों को मानस रोड कैथल से गिरफ्तार कर लिया। वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपी कैथल के पाडला गांव के रहने वाले हैं। इनमें 18 वर्षीय गौरव और 19 वर्षीय साहिल और 20 वर्षीय हर्ष का नाम शामिल है। Kaithal News

    पुलिस ने इस मामले में से आरोपी गौरव और साहिल को गिरफ्तार किया है, जबकि गोली चलाने वाला मुख्या आरोपी हर्ष अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है। आरोपियों ने पीड़ित गांव दिल्लोवाली निवासी रवि प्रकाश पर अपने साथी साहिल और गौरव ने हर्ष के साथ मिलकर हमला किया और मुख्य आरोपी हर्ष ने गोली चलाई थी। पीड़ित की शिकायत के पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिनमें से दो आरोपियों को थाना शहर पुलिस ने वीरवार को गिरफ्तार कर लिया है, जिनको आज अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

    यह था मामला | Kaithal News

    बता दें कि बुधवार को तीनो आरोपियों ने गांव दिल्लोवाली निवासी 35 वर्षीय युवक रवि प्रकाश पर हमला कर उस पर गोली चला दी थी, जब वह दोपहर करीब डेढ़ बजे शहर से मोटरसाइकिल वाली रेडी पर अपने गांव जा रहा था। तब गढ़ी गांव के पास ड्रेन पर ट्रैफिक पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। पुलिस के डर से जब उसने अपनी बाइक वापस मोड़ी तभी बाइक पर पीछे से आ रहे तीन बदमाशों ने उसकी रेहड़ी को टक्कर मार दी और वह उसके साथ मारपीट करने लगे। तभी उनमें से एक युवक ने पिस्टल निकाल कर उसके पर गोली मार दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए थे। घायल युवक का जिले के सरकारी अस्पताल इलाज चल रहा है। Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– यूथफेस्ट कार्यक्रम में एफएस विवि में छात्र छात्राओं ने बांधा समां

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here