हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home देश खुशखबरी, एक न...

    खुशखबरी, एक नवंबर को देय वेतन 28 अक्टूबर को ही मिलेगा कर्मचारियों को

    Bhopal
    Bhopal खुशखबरी, एक नवंबर को देय वेतन 28 अक्टूबर को ही मिलेगा कर्मचारियों को

    भोपाल (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दीपावली पर्व के मद्देनजर राज्य सरकार के अधिकारियों कर्मचारियों को एक नवंबर को देय वेतन दीपावली पर्व के पहले 28 अक्टूबर को ही कर्मचारियों को दिए जाने के आदेश संबंधित विभागों को दिए हैं। डॉ यादव ने इस संबंध में सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है, ‘दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय सेवकों के 1 नवंबर को देय अक्टूबर माह का वेतन 28 अक्टूबर की स्थिति में आहरण करने हेतु संबंधित सभी विभागों को आदेशित किया है। समस्त शासकीय सेवकों को त्यौहार पूर्व वेतन भुगतान होने से निश्चित ही दीपोत्सव अधिक आनंददायक होगा, मेरी ओर से दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं। दीपावली का पर्व 31 अक्टूबर को है और इसके पहले धनतेरस तथा दीपोत्सव से जुड़े अन्य पर्व भी हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here