हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दुर्घटना से ब...

    दुर्घटना से बचाव के लिए लघु सचिवालय परिसर में की गई आग लगने की मॉकड्रिल

    Gurugram News
    Gurugram News: गुरुग्राम स्थित लघु सचिवालय में आग लगने की मॉक ड्रिल के दौरान बचाव में जुटे कर्मचारी।

    एंबुलेंस सहित फायर ब्रिगेड की पूरी टीम ने किया रेसक्यू, तीन लोगों की जान बचाई

    • आग लगने की स्थिति में गैस सिलेंडर को रखें रसोई से बाहर

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: गुरुवार सुबह लघु सचिवालय परिसर में अचानक आग लगने की घटना पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस व पुलिस विभाग की सहायता से मॉक ड्रिल करवाई गई। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से नगराधीश कुंवर आदित्य विक्रम के समक्ष यह मॉक ड्रिल की गई। सुबह 11:15 बजे लघु सचिवालय के प्रांगण में मॉक ड्रिल शुरू की गई। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई कि सचिवालय के प्रथम तल पर आग लग गई है। वहां तत्काल स्वास्थ्य विभाग की एक एंबुलेंस गाड़ी तथा फायर ब्रिगेड की पूरी टीम दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। Gurugram News

    दमकल कर्मचारियों ने प्रथम तल पर पहुंच कर तीन घायल कर्मचारियों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस तक पहुंचाया। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने पहले सिलेंडर की मदद से सीओ-2 गैस व पाउडर का छिड़काव कर आग को बुझाया। सभी कर्मचारियों को माइक से सूचना दी गई कि वे बगैर भगदड़ मचाए लघु सचिवालय के पिछले प्रांगण में एकत्रित हो जाएं। खतरे का हूटर बजते ही कर्मचारी सचिवालय के कमरों से बाहर निकलने लगे। नगराधीश कुंवर आदित्य विक्रम ने बताया कि लघु सचिवालय शहर की एक बड़ी बिल्डिंग है। कार्य दिवस के दिन जिला भर से दो से तीन हजार आदमी सचिवालय परिसर में आते हैं। Gurugram News

    इसलिए इस मॉक ड्रिल का करवाना आवश्यक है, जिससे कि लोगों को संभावित दुर्घटना के प्रति सचेत किया जा सके। जिला आपदा प्रबंधन समिति के चेयरमैन उपायुक्त निशांत कुमार यादव के मार्गदर्शन में इस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है। मॉक ड्रिल के मौके पर जिला राजस्व अधिकारी नरेश कुमार, आपदा प्रबंधन की परियोजना अधिकारी पूनम दहिया, दमकल अधिकारी देवेंद्र कुमार, नरेश कुमार, लीड फायर मैन संजीत कुमार, सब-इंस्पेक्टर युद्घवीर सिंह इत्यादि मौजूद रहे।

    फायर ब्रिगेड की गाड़ी को पहले दें रास्ता: शर्मा | Gurugram News

    भीमनगर फायर स्टेशन के दमकल अधिकारी रामकरण शर्मा ने बताया कि आग लगते ही सबसे पहले अपने आसपास रखे आग बुझाने के सिलेंडर की सील तोड़कर उसकी पिन बाहर निकाल लें। उसके बाद हैंडल को दबाकर दो-तीन फुट की दूरी से लपटों पर गैस का छिड़काव करें। उन्होंने बताया कि दीपावली का त्यौहार आ रहा है। इसलिए बच्चों को अकेले पटाखे ना बजाने दें। किसी क्षेत्र में आग लग जाती है तो 112 नंबर पर डायल करें। सड़क पर हमेशा फायर ब्रिगेड की गाड़ी को पहले रास्ता दें। अपने घर में गैस सिलेंडर को रसोई से बाहर रखें।

    यह भी पढ़ें:– Plastic Polythene Challan: सिंगल यूज प्लास्टिक रखने वाले 40 दुकानदारों के काटे चालान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here