हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Cleanliness Campaign: सेवादारों ने बर्मिंघम में चलाया सफाई अभियान

    England
    England: सेवादारों ने बर्मिंघम में चलाया सफाई अभियान

    बर्मिंघम (इंग्लैंड)। Cleanliness Campaign: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा इंग्लैंड के ब्लॉक बर्मिंघम की साध-संगत द्वारा मानवता भलाई के कार्य स्वच्छता अभियान ‘हो पृथ्वी साफ, मिटे रोग अभिशाप’ के तहत सफाई अभियान चलाया गया। बर्मिंघम में रह रहे शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर संगठन के सेवादारों ने वहां के मूल नागरिकों के साथ मिलकर सार्वजनिक जगहों की सफाई की। सेवादारों की इस सेवाभावना की लोगों ने प्रशंसा की। सेवादारों ने इस अवसर पर करीब 20 बड़े बैग कूड़ा एकत्रित किया गया।

    सेवा कार्य में लगे सेवादारों ने बताया कि पूज्य गुरुजी के पावन वचनों का अनुसरण करते हुए हजारों किलोमीटर दूर विदेशों में रहते हुए भी वे मानवता भलाई के कार्य कर रहे हैं। जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करते हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाते हैं, उनकी संभाल करते हैं और सफाई अभियान भी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि इन नेक कार्यों में बर्मिंघम के स्थानीय नागरिकों का भी उन्हें सहयोग मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें:– …. और जब घायल व्यक्ति के परिजन बोले, धन्य है आपके गुरु मुर्शिद 

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here