हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Maharashtra E...

    Maharashtra Elections: भाजपा ने जारी की 25 उम्मीदवारों की तीसरी सूची

    Maharashtra BJP Candidate List
    Maharashtra Elections: भाजपा ने जारी की 25 उम्मीदवारों की तीसरी सूची

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Maharashtra BJP Candidate List: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 25 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 25 उम्मीदवारों के नामों को स्वीकृति प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची में 99 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था। वहीं दूसरी सूची में 22 प्रत्याशियों के नाम घोषित किये थे। इस तरह से पार्टी के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 146 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिये हैं। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा और नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। Maharashtra BJP Candidate List

    यह भी पढ़ें:– विकास कार्यों को और गति दें अधिकारी, लापरवाही किसी की भी बर्दाश्त नहीं होगी: स्पीकर हरविंद्र कल्याण

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here