हमसे जुड़े

Follow us

13.9 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी एसओजी, लाइनपा...

    एसओजी, लाइनपार पुलिस टीम ने की कार्यवाही

    Firozabad News
    Firozabad News: एसओजी, लाइनपार पुलिस टीम ने की कार्यवाही

    हत्या में वाँछित इनामियाँ हिस्ट्रशीटर को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

    • अभियुक्त लक्ष्मण यादव पैर में गोली लगने से हुआ घायल

    फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: 12 दिन पहले 26 अक्टूबर को जनपद के थाना लाइनपार क्षेत्रान्तर्गत नगला विष्णु में एक वृद्ध व्यक्ति मायाराम की हत्या कर दी गयी थी जिसमें तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा नामजद अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु एसओजी, सर्विलांस व थाना लाइनपार सहित 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। साथ ही हत्या में वाँछित दो नामजद दो अभियुक्तों लक्ष्मण यादव पुत्र रघवीर यादव व रामू यादव की गिरफ्तारी पर 15 -15 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। Firozabad News

    हत्या में वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा गुरुवार को हत्या में वाँछित 15 हजार के इनामियां हिस्ट्रीशटर अभियुक्त लक्ष्मण पुत्र रघुवीर यादव निवासी नगला विष्णु को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गुदाऊशाला के पास से गिरफ्तार किया गया है । पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त लक्ष्मण पैर में गोली लगने से घायल हुआ एवं अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा राउंड़ बरामद किया गया है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लाइनपार संजुल पांडेय , उ0नि0 अनुज कुमार तिवारी, उ0नि0 प्रशिक्षु मनीष कुमार सागर, शैलेश गौतम, विनोद के अलावा एसओजी टीम व सर्विलांस टीम भी शामिल रही। Firozabad News

    यह भी पढ़ें:– हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, दिया अल्टीमेटम

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here