हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home खेल AUS vs PAK: प...

    AUS vs PAK: पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को किया 163 रन पर ढ़ेर

    AUS vs PAK 
    AUS vs PAK: पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को किया 163 रन पर ढ़ेर

    एडिलेड (एजेंसी)। Australia vs Pakistan: हारिस राउफ (पांच विकेट) और शाहीन शाह अफरीदी (तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने शुक्रवार को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में आॅस्ट्रेलिया को 35 ओवर में 163 के स्कोर पर ढ़ेर कर दिया। आज यहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी आॅस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान गेंदबाजों के आगे नहीं टिक सकी और ताश के पत्तों की तरह ढह गई। स्टिव स्मिथ ने टीम के लिये सर्वाधिक (35) रन बनाये। AUS vs PAK

    ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट जेक फ्रेजर मैक्गर्क (13) के रूप में गिरा। उन्होंने शाहीन शाह अफरीदी ने पगबाधा आउट किया। सातवें ओवर में मैथ्यू शॉट (19) रन बनाकर अफरीदी का शकार बने। जोश इंग्लिस (18), मार्नस लाबुशेन (6), ऐरन हार्डी (14), ग्लेन मैक्सवेल (16), कप्तान पैट कमिंस (13) और एडम जम्पा (18) रन बनाकर आउट हुये। राउफ और अफरीदी ने आॅस्ट्रेलिया को 35 ओवर में 163 के स्कोर पर ढ़ेर कर दिया। इसी के साथ पाकिस्तान को जीत के लिए 164 रनों का लक्ष्य मिला है। पाकिस्तान की ओर से हारिस राउफ ने आठ ओवर में 29 रन देकर पांच विकेट लिये। शाहीन शाह अफरीदी ने आठ ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट झटके। नसीम शाह और मोहम्मद हसनैन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। AUS vs PAK

    यह भी पढ़ें:– Aliens News: एलियंस को लेकर फिर से हुआ बड़ा खुलासा, जानिये…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here