हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home देश Haryana News:...

    Haryana News: हरियाणा कौशल रोजगार निगम में फ्रेश रजिस्ट्रेशन शुरू, 236 रुपये रखी गई हैं फॉर्म फीस

    Haryana News
    Haryana News: हरियाणा कौशल रोजगार निगम में फ्रेश रजिस्ट्रेशन शुरू, 236 रुपये रखी गई हैं फॉर्म फीस

    Haryana News: चंडीगढ़। हरियाणा कौशल रोजगार निगम में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए बहुत अच्छी खबर सामने आई हैं, दरअसल हरियाणा कौशल रोजगार निगम में फ्रेश रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू हो चुकी हैं। वहीं अगर आप भी हरियाणा कौशल रोजगार निगम में नौकरी लगना चाहते है, नीचे दी गई जानकारी को अच्छे से पढ़े और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें, आवेदन करने के लिए आप हरियाणा कौशल रोजगार निगम की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए।

    Diabetes Control Diet: शरीर से शुगर को पानी की तरह सोख सकता है ‘मखाना’, जानिए कैसे

    हरियाणा कौशल रोजगार निगम फ्रेश रजिस्ट्रेशन महत्वपूर्ण तिथियां | Haryana News

    वैसे हरियाणा कौशल रोजगार निगम में फ्रेश रजिस्ट्रेशन करने की शुरुआत 3 नवंबर से 2023 को हुई थी, लेकिन अब 2024 में कुछ समय के लिए फ्रेश रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को रोक दिया गया था, जिसे अब अक्टूबर 2024 से फिर से शुरू कर दिया गया हैं, रजिस्ट्रेशन करने के लिए अभी कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं की गई हैं।

    फ्रेश रजिस्ट्रेशन करने के फॉर्म फीस | Haryana News

    हरियाणा कौशल रोजगार निगम में फ्रेश रजिस्ट्रेशन करने के लिए सभी केटेगरी के उम्मीदवारों के लिए फॉर्म फीस 236 रुपए रखी गई हैं, किसी भी उम्मीदवार को फीस में छूट नहीं दी गई हैं, रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

    फ्रेश रजिस्ट्रेशन करने के लिए आयु सीमा

    इस योजना में फ्रेश रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए, आयु की गणना 01 जनवरी 2024 के अनुसार की जाएगी।

    कौन-कौन कर सकता हैं रजिस्ट्रेशन

    हरियाणा कौशल रोजगार निगम में फ्रेश रजिस्ट्रेशन सिर्फ हरियाणा के लोग ही कर सकते हैं, क्योंकि रजिस्ट्रेशन फैमिली आईडी के आधार पर ही किया जाता हैं, जॉब की इच्छा रखने वाले हरियाणा के युवा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके कौशल रोजगार निगम द्वारा नौकरी पा सकते हैं, रजिस्ट्रेशन करने वाले महिला पुरुष की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।

    किस प्रकार किया जाएगा सिलेक्शन

    हरियाणा कौशल रोजगार निगम में सिलेक्शन प्रक्रिया बहुत ही आसान हैं, इसमे सिलेक्शन कुल 100 नंबर के मेरिट आधार पर किया जात हैं…
    • जिसमें पारिवारिक आय के आधार पर अधिकतम 40 अंक दिए जाते हैं।
    • आयु के आधार पर भी 05 नंबर दिए जाते हैं।
    • अतिरिक्त स्किल क्वालिफिकेशन के 05 नंबर दिए जाते हैं।
    • अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता के 05 नंबर दिए जाते हैं।
    • परिवार में कोई नौकरी पर न होने पर 05 नंबर दिए जाते हैं।
    • CET पास उम्मीदवार को भी 10 नंबर दिए जाते हैं।
    • ईज आप डेप्लॉयमेंट के 10 नंबर दिए जाते हैं।
    • एक्सपीरियंस के आधार पर अधिकतम 10 नंबर दिए जाते हैं।
    किस प्रकार करें हरियाणा कौशल रोजगार निगम फ्रेश रजिस्ट्रेशन
    हरियाणा कौशल रोजगार निगम में फ्रेश रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको सबसे पहले HERN की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
    वेबसाइट खुलने के बाद आपको कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करना होगा।
    उसके बाद आपको अपनी फैमिली आईडी नंबर दर्ज करना होगा।
    उसके बाद आपको फैमिली आईडी में से अपना नाम सैलेक्ट करके सेंड OTP बटन पर क्लिक करना हैं।
    उसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
    अब आपको मांगी गई सभी जानकारी को सही से भर देना हैं।
    अब आपको सभी दस्तावेजों को अपलोड कर देना हैं।
    अंत में आपको सबमिट बटन पर क्लिक करके अपना फॉर्म सबमिट कर देना हैं।
    फॉर्म सबमिट करने के बाद अपना प्रिंट जरूर सेव कर लें।
    इस प्रकार से आप ऊपर बताएं गए स्टेप्स को फॉलो करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here