हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home सरसा Sirsa Weather...

    Sirsa Weather: सुबह-सवेरे छाया कोहरे का कहर! रोकी रोडवेज व रेलगाड़ी की रफ्तार

    Sirsa Weather

    Sirsa Weather Update: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिले में लगातार तीसरे दिन घनी धुंध छाई रही। सुबह के समय दृश्यता 10 मीटर से भी कम होने के कारण वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई। घनी धुंध के कारण रोडवेज की करीब 15 बसें अपने तय समय से आधे से पौना घंटा तक लेट रही। वहीं गोरखधाम एक्सप्रेस भी ढाई घंटे देरी से सरसा पहुंची। जिसके कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। धुंध के कारण आमजन को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। Sirsa Weather

    ्वीरवार अलसुबह हवा चलने के साथ ही धुंध पड़ा शुरू हो गई। जिसके कारण आमजन की परेशानी बढ़ गई। धुंध के कारण न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। जिले में वीरवार को अधिकतम तापमान 28.2 व न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री तक दर्ज किया गया। हालांकि बीते दिन बुधवार को न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री दर्ज किया गया था। धुंध के कारण सुबह के समय वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। दृश्यता कम होने के कारण वाहन भी रोड पर धीमी गति से चलते हुए नजर आए। इसके कारण लोग अपने गंतव्य पर भी देरी से पहुंचे। वहीं सरसा डिपो में भी सुबह के समय पहुंचने वाली 15 बसें तय समय से आधा से पौना घंटा देरी पर पहुंची।

    फसलों की कटाई का काम भी होने लगा प्रभावित

    जिले में अब धान की कटाई का काम जोरों पर चल रहा है। लेकिन सुबह धुंध के कारण फसलें भी पानी से नहाई हुई नजर आती है। ऐसे में फसलों की कटाई का काम भी प्रभावित हो रहा है। दोपहर 12 बजे धूप निकलने के बाद ही मशीनों का खेत में संचालन हो पा रहा है। तीन दिनों से लगातार पड़ रही धुंध के कारण किसान भी तय समय पर फसलों की कटाई नहीं करवा पा रहे है। वहीं दूसरी ओर गेहूँ व सरसों की बिजाई कर रहे किसान आ रही धुंध को उनकी फसलों के लिए फायदेमंद बताया है। किसानों का कहना है कि अगर धुंध नहीं पड़ेगी तो उनकी फसलों के उत्पादन भी इसका असर पड़ता है।

    हेडलाइट जलाकर रेंगकर चले वाहन | Sirsa Weather

    धुंध के कारण सबसे ज्यादा प्रभाव स्कूली बसों पर देखने को मिला। वीरवार को अधिकत्तर स्कूल बसे लेट स्कूलों में पहुंची। क्योंकि सुबह-सवेरे दृश्यता बुत कम थी, जिस कारण स्कूल बसे रेंगते हुए स्कूलों में पहुंची, जिस कारण वह निर्धारित समय से लेट स्कूलों में पहुंची। हालांकि वीरवार को बाल दिवस था तो बच्चों की पढ़ाई पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ा। वहीं धुंध के कारण पड़ी ठंठ का असर भी विद्यार्थियों में साफ देखने को मिला। अधिकतर स्कूली विद्यार्थी स्वेटर सहित अन्य गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। Indian Railways

    गोरखधाम एक्सप्रेस ढाई घंटे पहुंची लेट

    घनी धुंध का रेल पर भी असर देखने को मिला। सुबह गोरखधाम एक्सप्रेस 10:40 पर हर रोज सरसा रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है। लेकिन वीरवार को गोरखधाम एक्सप्रेस दोपहर करीब एक बजे पहुंची। जिसके कारण आने व जाने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ा। रेलगाड़ी लेट होने के कारण कई यात्रियों को बसों व निजी वाहनों का सहारा लेने को भी मजबूर होना पड़ा। Sirsa Weather

    फॉर्च्यूनर गाड़ी से 203 किलो 410 ग्राम डोडा पोस्त बरामद, आरोपी धुंध में चकमा देकर फरार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here