हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home कैथल Road Accident...

    Road Accident: कलायत बाईपास के पास टकराई बस और टेंपो ट्रैवलर गाड़ी, बाल बाल बचे यात्री

    Kaithal News
    Kalayat News: हादसे में क्षतिग्रस्त टेंपो ट्रैवलर गाड़ी

    एक दूसरे पर लगाए लापरवाही के आरोप

    • हिसार से यमुनानगर शादी में शामिल होने जा रहे थे ट्रैवलर गाड़ी सवार

    कलायत (सच कहूॅं/अशोक राणा)। Kalayat News: कलायत स्थित किसान चौक के पास रोडवेज बस और टेंपो ट्रैवलर गाड़ी आपस में टकरा गई। गनीमत रही की बस में ट्रैवलर गाड़ी में सवार सभी यात्री बाल बाल बच गए। बस व ट्रेवलर गाड़ी ड्राइवर ने एक दूसरे पर लापरवाही के आरोप लगाए करीब आधा घंटा तक सड़क पर दोनों ड्राइवरों और सवारी की बहस हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत किया। और सवारियों को दूसरे साधनों में बैठाकर गंतव्य की तरफ रवाना किया। Kaithal News

    टेंपो ट्रैवलर गाड़ी के ड्राइवर दरबार सिंह ने बताया कि वे हिसार से लड़की की शादी करने यमुनानगर जा रहे थे बाद दोपहर जब वे कलायत मोड़ पर से गुजर रहे थे तभी सामने से ओवर स्पीड में आ रही रोडवेज बस के ड्राइवर ने उन्हें पीछे से साइड मार दी। बस ड्राइवर सुमित ने बताया कि जब वह अपनी साइड में हाईवे से कलायत की तरफ मुड़ा तो सामने से आ रही ट्रैवलर गाड़ी ड्राइवर से कंट्रोल नहीं हुआ और उसने पीछे से बस में टक्कर मार दी। थाना प्रभारी जय भगवान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घटना की जांच की जा रही है। Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– School Holiday: सोमवार को भी बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here