हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home देश Gold Stolen: ...

    Gold Stolen: घर से 300 तोले सोने के आभूषण और एक करोड़ रुपये उड़ाए

    Gold Stolen
    Gold Stolen: घर से 300 तोले सोने के आभूषण और एक करोड़ रुपये उड़ाए

    300 Tolas Gold Stolen: कन्नूर (एजेंसी)। केरल में वलपट्टनम के पास मन्ना में सोमवार को चोरों ने एक सूने घर से 300 तोले सोने के आभूषण और लॉकर में रखे एक करोड़ रुपये नकद चुरा लिए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक चोरी की यह वारदात उस समय हुई, जब चावल के थोक व्यापारी के.पी. अशरफ के परिवार के सदस्य शादी समारोह में शामिल होने मदुरै गये थे। Gold Stolen

    चोरों ने रसोई की खिड़की पर लगी ग्रिल तोड़कर घर में प्रवेश किया और बाद में शयनकक्ष में रखे लॉकर को तोड़ दिया। पीड़ित परिवार रात घर पहुंचे तो चोरी का पता चला और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का दौरा किया तथा अभी जांच जारी है। पुलिस ने डकैती की सीसीटीवी फुटेज भी बरामद की है, जिसमें तीन लोग परिसर की दीवार फांदते नजर आ रहे हैं। Gold Stolen

    Andaman Drugs Recovered: अंडमान में मिला नशीले पदार्थों का जखीरा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here