हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    Birmingham: ”मानवता भलाई कार्यों को और गति देगी बर्मिंघम की साध-संगत”

    Birmingham News
    Birmingham:''मानवता भलाई कार्यों को और गति देगी बर्मिंघम की साध-संगत''

    नामचर्चा कर मनाया पावन एमएसजी अवतार माह

    बर्मिंघम (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक पूजनीय बेपरवाह साँईं शाह मस्ताना जी महाराज का पावन एमएसजी अवतार माह इंग्लैंड (यूके) के ब्लॉक बर्मिंघम की साध-संगत द्वारा ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा कर बहुत ही उत्साह से मनाया गया। इस मौके पर बर्मिंघम ब्लॉक अधीन आते शहरों के अलावा लंदन व ब्रैडफोर्ड से पहुंची साध-संगत ने कविराजों द्वारा पावन एमएसजी अवतार माह को लेकर की गई शब्दवाणी को श्रद्धापूर्वक श्रवण किया। नामचर्चा में डेरा सच्चा सौदा के पवित्र ग्रंथ में से संतों-महात्माओं के पावन अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए, जिसे साध संगत ने पूरी श्रद्धा के साथ श्रवण किया। Birmingham News

    इंग्लैंड के 85 मैंबर कुलदीप इन्सां ने पहुंची साध-संगत को पावन एमएसजी अवतार माह की पवित्र शाही नारा ‘धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ लगाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन रहनुमाई में डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत द्वारा 167 मानवता भलाई के कार्य किए जा रहे हैं, जिसमें बर्मिंघम की साध संगत की तरफ से भी बड़ा योगदान दिया जा रहा है।

    बीते दिनों पावन एमएसजी अवतार माह की खुशी में स्थानीय साध-संगत ने सफाई अभियान व पौधे लगाने का सराहनीय कार्य किया। उन्होंने साध-संगत को बढ़-चढ़कर सेवा, सिमरन व नामचर्चा में शिरकत करने के लिए प्रेरित किया और आगामी दिनों में किए जाने वाले मानवता भलाई के कार्यों के संबंध में भी साध-संगत के साथ विस्तार सहित चर्चा की। इस मौके बर्मिंघम के ब्लॉक प्रेमी सेवक सिंमी इन्सां ने पावन एमएसजी अवतार माह की नामचर्चा में पहुंचने के लिए साध-संगत का तहेदिल से धन्यवाद किया। इस मौके 85 मैंबर मुकेश इन्सां, प्रेमी समिति सेवादार, एमएसजी आईटी विंग के सेवादार व साध-संगत उपस्थित थी। Birmingham News

    शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की छात्राएं युवा महोत्सव में छाई

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here