हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home देश Income Tax Ra...

    Income Tax Raid Udaipur: आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई! ट्रांसपोर्ट व्यवसाई से 50 किलो सोना व पांच करोड़ की नगदी बरामद

    Income Tax Raid
    Income Tax Raid Udaipur: आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई! ट्रांसपोर्ट व्यवसाई से 50 किलो सोना व पांच करोड़ की नगदी बरामद

    Income Tax Raid Udaipur: उदयपुर, (एजेंसी)। राजस्थान के उदयपुर में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़े ट्रांसपोर्ट व्यवसायी पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि इस व्यवसायी के यहां 3 दिनों तक कार्रवाई चली और इस कार्रवाई में इतना धन बरामद किया गया है। आयकर विभाग के अधिकारी के अनुसार गोल्डन ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक्स के मालिक टीकम सिंह राव और उनके सहयोगियों के ठिकानों से छापेमारी के दौरान 50 किलो सोना और 5 करोड़ रुपये के लगभग की नगदी बरामद की गई है। Income Tax Raid

    आयकर विभाग की टीम ने गोल्डन ट्रांसपोर्ट के अलावा उदयपुर के विभिन्न हिस्सों में कुल 19 स्थानों पर और प्रदेश में 23 ठिकानों पर छापेमारी की गई। आयकर विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई टैक्स चोरी और अवैध संपत्ति के मामलों में की गई है। टीकम सिंह राव और उनके स्टाफ के घरों पर भी सर्च आॅपरेशन चलाया गया, जहां भारी मात्रा में संपत्ति और संदिग्ध धनराशि की सूचना मिली। इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि यह छापेमारी जांच के पहले चरण का हिस्सा है और आगे भी कार्रवाई की जा सकती है। IT Udaipur

    आयकर विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट व्यापारी के यहां उन्हें अवैध माल परिवहन की शिकायत मिली, जिसको लेकर 28 नवंबर को आयकर विभाग की टीम ने राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। यह पूरी कार्रवाई आयकर विभाग के प्रधान निदेशक अवधेश कुमार के निर्देशन में 28 नवंबर की सुबह से शुरू हुई। Income Tax Raid

    Farmers News: शंभू बॉर्डर पर किसानों ने लिया बड़ा फैसला, इस दिन दिल्ली कूच करेंगे किसान!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here