हमसे जुड़े

Follow us

23.6 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More

    HIV Positive: एचआईवी पॉजिटीव दुल्हे की शादी का भांडाफोड़

    Bhiwani News
    HIV Positive: एचआईवी पॉजिटीव दुल्हे की शादी का भांडाफोड़

    भांडाफोड़ होने पर दुल्हे के दूसरे भाई को लेकर मांगा दहेज | Bhiwani News

    • रोहतक जिला के गांव से भिवानी जिला के गांव में आनी थी बारात
    • बारात समय पर नहीं आई तो पता करने पर दुल्हे के एचआईवी पॉजिटिव होने की मिली जानकारी

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज़)। HIV Positive: भिवानी जिला के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में दुल्हे के एचआईवी पॉजिटिव होने पर लडकी की बारात दो बार नहीं आई। जिसके बाद ये मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है, पर अभी दोनों में से कोई पक्ष सुनवाई पर नहीं पहुंचा। Bhiwani News

    भिवानी जिला के एक गांव में शादी के इस मंडप में फैला सन्नाटा शादी होने के बाद का नहीं, बल्कि एक के बाद एक दो बार बारात ना आने पर पसरा है। बताया जाता है कि इस गांव के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी रोहतक जिला के एक गांव के लडके से तय की थी। पर शादी के दिन बारात नहीं आई। लडकी के परिजनों की धडकनें बढ़ी तो लडके वालो से बात की। बात करने पर जो वजह सामने आई उसके बाद को जैसे लडकी वालो के पैरों तले से जमीन ही खिसक गई। पता चला की लडका एचआईवी पॉजिटिव है। Bhiwani News

    लडकी के पिता की मानें तो उन्होंने कहा कि हमारे साथ ये धोखा क्यों किया। इसके बाद एचआईवी पॉजिटिव दुल्हे के पिता व जीजा ने माफी मांगी और शादी दुल्हे के छोटे भाई से करने पर सहमती बनी। पर इसके बाद भी बारात नहीं आई। दुल्हन के पिता ने फिर लडके वालों से बात की। इस बार कहा गया कि लडका आर्मी में नौकरी करता है। इसकी शादी में कार व 10 लाख रू नगद दहेज में देने होंगे। तभी बारात आएगी। इसमें लडकी का पिता सक्षम नहीं था तो उसने पुलिस में शिकायत दी। Bhiwani News

    लडकी के पिता ने पुलिस को दी शिकायत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

    इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि लडकी के पिता ने शिकायत दी है कि उनकी बेटी की शादी को लेकर लडकों वालों ने दो बार धोखा देकर बारात लेकर नहीं आए। जाँच अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पहले दुल्हा एचआईवी पॉजिटिव होने और फिर उसके छोटे भाई के आर्मी में होने पर कार व 10 लाख रुपये दहेज में मांगने और वो ना देने पर बारात नहीं आई। जाँच अधिकारी का कहना है कि दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए बुलाया है। पर अभी कोई पक्ष नहीं आया है। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद मामले में कार्यवाही की जाएगी। Bhiwani News

    यह भी पढ़ें:– किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने देंगे: योगी आदित्यनाथ

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here