हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home देश Yaad-e-Murshi...

    Yaad-e-Murshid Eye Camp: 33वाँ याद-ए-मुर्शिद फ्री आई कैंप इस दिन से शुरू! पर्चियां इस दिन से बनने लगेंगी!

    Yaad-e-Murshid Eye Camp

    शाह सतनाम सिंह जी महाराज की पावन स्मृति में लगता है यह आई कैंप

    Yaad-e-Murshid Free Eye Camp: सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज की पावन स्मृति में हर साल की तरह इस बार भी 12 से 15 दिसंबर तक 33वें याद-ए-मुर्शिद परम पिता शाह सतनाम जी महाराज फ्री आई कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप शाह सतनाम-शाह मस्तान जी धाम व मानवता भलाई केन्द्र डेरा सच्चा सौदा सरसा में लगाया जा रहा है। कैंप का समय रोजाना सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। Yaad-e-Murshid Eye Camp

    इस कैंप में स्पेशलिस्ट व सुपर स्पेशलिस्ट नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का नि:शुल्क चेकअप करेंगे एवं दवाइयां भी नि:शुल्क दी जाएंगी। कैंप में चयनित मरीजों के सफेद मोतिया के लैंस वाले ऑपरेशन भी फ्री में किए जाएंगे। कैंप को लेकर पर्चियां 10 दिसंबर से बननी शुरू हो जाएंगी तथा चैकअप 12 दिसंबर वीरवार से शाह सतनाम-शाह मस्ताना जी धाम व मानवता भलाई केन्द्र डेरा सच्चा सौदा सरसा में शुरू हो जाएंगी। बता दें कि इन कैंपों में 1992 से लेकर 2023 तक 27819 मरीजों के नि:शुल्क ऑपरेशन करके उनकी अंधेरी जिंदगियों में उजाला भरा जा चुका है और यह कार्य अनवरत जारी है।

    मरीज के लिए जरूरी हिदायतें | Yaad-e-Murshid Eye Camp

    कैंप में आने वाले मरीज के साथ परिवार का एक सदस्य/वारिस का होना जरूरी है। मरीज अपने साथ कोई भी एक सरकारी पहचान पत्र/आईडी प्रूफ जरूर लेकर आएं। मरीज अपने साथ पुरानी पर्चियां भी साथ लेकर जरूर पहुंचे। इसके अलावा जिस मरीज को शुगर, दिल या दमे की बीमारी है, उनके ऑपरेशन इस कैंप में नहीं किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 82955-91519, 70828-91519 | Yaad-e-Murshid Eye Camp

    Sangaria Cleanliness Campaign : कंटीली झाडियों से युक्त रास्ता बना अब चमन! डेरा सच्चा सौदा के महायज्ञ से हुआ ये कमाल!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here