नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। इंडिया समूह के नेताओं ने संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले संसद भवन परिसर में सरकारी संपत्तियों को बेचने के विरोध में गुरुवार को प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इंडिया समूह के नेताओं ने संसद भवन परिसर में एकत्रित होकर सरकार विरोधी नारे लगाए और कहा कि भ्रष्टाचार को शह दिया जा रहा है और सरकारी संपत्तियों को अडानी जैसे उद्योगपतियों को बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को इसकी इजाजत नहीं दी जाएगी। सदस्यों ने संसद भवन परिसर में बैनर लेकर प्रदर्शन किया। समूह ने कहा ‘नरेन्द्र मोदी सरकार एक तरफ देश की संपत्तियां अडानी को सौंप रही है तो दूसरी तरफ अडानी पर लगे घोटाले और भ्रष्टाचार के आरोपों पर पर्दा डाल कर उन्हें बचा रही है। यह देश की जनता के साथ घोर अन्याय है। उन्होंने खुद ही यह जानकारी दी कि आज संसद भवन में इंडिया समूह के सभी साथियों ने विरोध प्रदर्शन किया और अडानी महाघोटाले पर चर्चा और जांच की मांग की।
ताजा खबर
Strike: 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर छह दिन से धरना जारी
नर्सिंग स्टाफ ने थालियां ...
फिरोजपुर में ओलावृष्टि, आसमान में दिखीं दो सतरंगी इंद्रधनुष
फिरोजपुर (सच कहूँ/जगदीप स...
दशमेश पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
रामराज (सच कहूँ/कोमल प्रज...
फर्जी डिग्री पर अल्ट्रासाउंड कर रहे ‘मुन्नाभाई’ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
आप यूथ विंग ‘शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल’ मुहिम को हर गांव और वार्ड तक ले जाएगी: परमिंदर गोल्डी
आप यूथ विंग पूरे पंजाब के...
अब, अमेरिका और यूरोप की तरह पंजाब में महज़ 6 मिनट में पुलिस सहायता मिलेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मा...
Kairana Road Accident: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, दो साथी गम्भीर
डेढ़ वर्ष पूर्व मृतक के पि...
डीके कॉन्वेंट स्कूल में चल रहे स्काउट-गाइड के त्रिदिवसीय शिविर का समापन
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...















