हमसे जुड़े

Follow us

23.2 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home चंडीगढ़ पाकिस्तान समर...

    पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल ध्वस्त, हैंडग्रेनेड जब्त, दो गिरफ्तार

    Chandigarh News
    Chandigarh News: पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल ध्वस्त, हैंडग्रेनेड जब्त, दो गिरफ्तार

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Punjab Police: पंजाब पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हरविंदर रिंदा और हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी पासिया द्वारा चलाए जा रहे बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के पाकिस्तान-आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल को ध्वस्त कर दिया है, जिसे विदेशी गैंगस्टर गुरदेव सिंह उर्फ ​​जैसल उर्फ ​​पहलवान, जो तरनतारन के गांव चंबल का रहने वाला है, द्वारा चलाया जा रहा था। Chandigarh News

    पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने खुफिया इनपुट पर काम करते हुए अमृतसर के जशनदीप सिंह और एक अन्य व्यक्ति (नाबालिग) को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने 23 नवंबर 2024 को पुलिस स्टेशन अजनाला में आईईडी रखा था और अन्य हमलों को अंजाम दिया था। Chandigarh News

    डीजीपी यादव ने कहा कि पकड़े गए आरोपियों से दो हैंड ग्रेनेड और एक पिस्तौल के साथ गोला-बारूद और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। उन्होंनें कहा कि एसएसओसी अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है। रिंदा, हैप्पी पासिया और गुरदेव जैसल के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है। Chandigarh News

    यह भी पढ़ें:– बैनामा को लेकर सब रजिस्ट्रार कार्यालय में हुआ हंगामा, पहुंची पुलिस

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here