हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सम्मान समारोह...

    सम्मान समारोह: अनुभव से समाज का मार्गदर्शन करें रिटायर्ड शिक्षक-हरविंद्र कल्याण

    Karnal News
    Karnal News: अनुभव से समाज का मार्गदर्शन करें रिटायर्ड शिक्षक-हरविंद्र कल्याण

    करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरिवंद्र कल्याण (Harvinder Kalyan) ने कहा कि रिटायर्ड शिक्षकों को अपने अनुभव से समाज का मार्गदर्शन करना चाहिये। आज राष्ट्र के सम्मुख अनेक चुनौतियां हैं। केंद्र और राज्य सरकार जनता की हर समस्या का समाधान निकालने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। समाज की बेहतरी के लिये राज्य सरकार और क्या कदम उठा सकती है, इसके लिये भी रिटायर्ड शिक्षकों को सुझाव देने चाहियें। Karnal News

    विधानसभा अध्यक्ष आज यहां रिटायर्ड कालेज प्रिंसिपल्स एंड टीचर्स फेडरेशन हरियाणा की ओर से डीएवी पीजी कालेज में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। समारोह में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने अति विशिष्ट और इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, असंध के योगेंद्र राणा, करनाल के जगमोहन आनंद ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। पांचों का पगड़ी पहनाकर, शाल भेंट कर व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया।

    श्री कल्याण ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षकों का समाज में सबसे ऊंचा स्थान है। राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है। फेडरेशन की मांगों पर संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जायेगी। जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री से भी चर्चा कर उन्हें पूरा कराने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने रिटायर्ड शिक्षकों के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घ आयु की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रथम राष्ट्रपति एवं महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने संविधान सभा की अंतिम बैठक में कहा था-रिटायरमेंट के बाद कोई भी व्यक्ति यह न समझे कि उसका कार्य पूरा हो गया है बल्कि लगातार समाज के लिये काम करता रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि रिटायर्ड शिक्षकों को अपने अनुभव से समाज का मार्गदर्शन करना चाहिये।

    राष्ट्र व व्यक्ति निर्माण में शक्ति लगायें-ढांडा | Karnal News

    हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने इस मौके पर कहा कि देश में नई शिक्षा नीति का आगाज हो चुका है। गर्व की बात है कि शिक्षा नीति के लिये बड़ी संख्या में रिटायर्ड शिक्षकों ने भी अमूल्य सुझाव दिये। समाज का शिक्षकों के प्रति सम्मान का जो भाव है वह अंतिम सांस तक उनके साथ रहेगा। सेवानिवृत शिक्षकों की समाज के प्रति पहले से अधिक जिम्मेदारी है। व्यक्ति व राष्ट्र निर्माण में विचारों, विवेक व अनुभव से ये महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है। यह नैतिक, सामाजिक व राष्ट्रीय जिम्मेदारी भी है कि रिटायर्ड शिक्षक समाज में नई शक्ति जागृत कर नौजवानों को उस रास्ते पर ले जायें जिसकी आज देश को जरूरत है। सामाजिक कार्यों से जुडऩा सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिये जरूरी है। उन्होंने कहा कि मांगों को पूरी करने में आ रही सभी बाधाओं को एक-एक कर दूर किया जायेगा। Karnal News

    जीवन में कोई रिटायर नहीं होता: विधायक रामकुमार कश्यप

    इंद्री विधायक एवं चीफ व्हिप राम कुमार कश्यप ने कहा कि जीवन में कोई रिटायर्ड नहीं होता। देश-प्रदेश के विकास और प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने में शिक्षकों का अहम योगदान रहा है। उन्होंने मांगों का समर्थन करते हुये 23 दिसंबर को इंद्री में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रैली में पहुंचने की भी अपील की।

    भारत का भविष्य तैयार करते हैं शिक्षक- राणा

    असंध हलका के विधायक योगेंद्र राणा ने भारत में सदियों से गुरुओं की पूजा हो रही है। गुरूजन ही भावी पीढ़ी का निर्माण करते हैं। जितना सम्मान शिक्षकों को भारत में दिया जाता है उतना विश्व के किसी अन्य देश में नहीं। गुरू हमें जीवन के महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने में सहायता करते हैं। बड़ों के प्रति सम्मान तथा सही और गलत के बीच का अंतर सिखाते हैं। वे ज्ञान, कौशल और सकारात्मक व्यवहार सिखाते हैं जो हमें जीवन में भटकने से दूर रखते हैं। उन्होंने फेडरेशन की मांगों का समर्थन किया।

    मांगों पर पैरवी करने का भरोसा: जगमोहन आनंद

    विधायक जगमोहन आनंद ने हृदय की गहराइयों से कार्यक्रम में पहुंचे फेडरेशन के सदस्यों व पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आज शिक्षकों द्वारा दिये गये ज्ञान व संस्कार की बदौलत की आज से जनप्रतिनिधि के रूप में आपके सामने हैं। विधायक ने कहा कि वकील की रूप में वे फेडरेशन की मांगों की पैरवी करेंगे। Karnal News

    समारोह में फेडरेशन के प्रधान श्री प्रोफेसर डी आर चौधरी के अलावा उप प्रधान डा. अतर सिंह, महासचिव डा. पीआर त्यागी, कॉलेज के प्रिंसिपल डा. रामपाल सैनी, पूर्व प्राचार्य पूर्णमल गौर आदि ने भाग लिया।

    यह भी पढ़ें:– स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र को सुदृढ़ करना हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here