हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Kapde ka Thaila: गुरुग्राम में पब्लिक प्लेस पर मशीनों से मिलेंगे कपड़े के थैले

    Gurugram News
    Kapde ka Thaila: गुरुग्राम में पब्लिक प्लेस पर मशीनों से मिलेंगे कपड़े के थैले

    पॉलीथीन मुक्त गुरुग्राम अभियान को गति देगी क्लॉथ बैग ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन

    • सीएसआर के तहत प्रथम चरण में 10 स्थानों पर लगाई जा रही वेंडिंग मशीन | Gurugram News

    गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Kapde ka Thaila: नगर निगम गुरुग्राम द्वारा आरएसपीएल वेलफेयर फाऊंडेशन के सहयोग से सीएसआर के तहत प्रथम चरण में 10 स्थानों पर वेंडिंग मशीनें लगाई जा रही हैं। इनमें 5 स्थानों पर मशीनें स्थापित हो चुकी हैं, जबकि अन्य 5 स्थानों पर इस सप्ताह मशीनें स्थापित कर दी जाएंगी। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त डा. बलप्रीत सिंह ने कहा कि पॉलीथीन मुक्त गुरुग्राम अभियान को क्लॉथ बैग आॅटोमैटिक वेंडिंग मशीन और अधिक गति देने में सहायक सिद्ध होगी। Gurugram News

    अतिरिक्त निगमायुक्त ने कहा कि पॉलीथीन के उपयोग को खत्म करने तथा नागरिकों को इस बारे में प्रेरित करने के लिए नगर निगम गुरुग्राम द्वारा एक नई पहल शुरू की गई है। इस पहल में आरएसपीएल वेलफेयर फाऊंडेशन ने आगे बढ़कर सहयोग दिया है।फाऊंडेशन ने अपने सीएसआर फंड के तहत 10 स्थानों पर क्लॉथ बैग आॅटोमैटिक वेंडिंग मशीन लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। अभियान के तहत पांच स्थानों नगर निगम गुरुग्राम कार्यालय सेक्टर-34, शीतला माता मंदिर, व्यापार केंद्र पालम विहार, एंबियंस मॉल व सनसिटी टाउनशिप सेक्टर-54 में मशीनें स्थापित की जा चुकी हैं।

    इस सप्ताह एमजीएफ मॉल, ग्लेरिया मार्केट, सुशांत व्यापार केंद्र, सेक्टर-14 मार्केट, रेलवे स्टेशन तथा एरिया मॉल में मशीनों की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि वेंडिंग मशीन से 10 रुपये की कीमत में कपड़े का थैला प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए 10 रुपये का नोट या सिक्का मशीन में डालना होता है। यूपीआई के माध्यम से भी भुगतान करके वेंडिंग मशीन से थैला प्राप्त किया जा सकता है। Gurugram News

    एक मशीन में 500 थैले रखने की क्षमता है। उन्होंने बताया कि नगर निगम गुरुग्राम द्वारा 14 दिसंबर 2020 को गुरुग्राम में बुलंद आवाज वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से प्रदेश का पहला कपड़ा थैला बैंक भी स्थापित किया गया है, जिसमें 35 जरूरतमंद महिलाएं कपड़े के थैले तैयार करके अपनी रोजी-रोटी भी चला रही हैं। कपड़ा थैला बैंक द्वारा अब तक 20 लाख से अधिक थैले वितरित किए हैं। एक अनुमान के अनुसार इससे लगभग एक करोड़ पॉलीथीन के उपयोग पर लगाम लगी है।

    एक मशीन में 500 थैले रखने की क्षमता है। उन्होंने बताया कि नगर निगम गुरुग्राम द्वारा 14 दिसंबर 2020 को गुरुग्राम में बुलंद आवाज वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से प्रदेश का पहला कपड़ा थैला बैंक भी स्थापित किया गया है, जिसमें 35 जरूरतमंद महिलाएं कपड़े के थैले तैयार करके अपनी रोजी-रोटी भी चला रही हैं। Gurugram News

    यह भी पढ़ें:– Srinagar Weather: श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here