हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बार चुनाव: वै...

    बार चुनाव: वैध पाए गए दाखिल किए गए सभी नामांकन

    Kharkhoda News
    Nomination

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: जिला बार एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष व महासचिव समेत विभिन्न पदों के लिए दाखिल किए गए सभी नामांकन-पत्र जांच के पश्चात वैध घोषित किये गए। आगामी 23 दिसंबर को जनपद बार एसोसिएशन कैराना के 374 अधिवक्ता नई कार्यकारिणी हेतु अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। Kairana News

    चुनाव आयुक्तगण ईशपाल सिंह, प्रदीप कुमार जैन, चौधरी रियासत अली, खड़क सिंह चौहान, मेहरबान अहमद व शगुन मित्तल ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन कैराना की वर्ष-2025 की कार्यकारिणी के गठन हेतु बार भवन में विगत सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। सोमवार व मंगलवार को नामांकन पत्रों की बिक्री एवं दाखिल किए जाने का कार्य हुआ, जिसमें अध्यक्ष पद हेतु रामकुमार वशिष्ठ, राजबीर सिंह व नकली सिंह ने अपने-अपने नामांकन-पत्र दाखिल किए। वही, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अवनीश कुमार, महासचिव पद पर राजकुमार चौहान व राशिद अली, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गोविंद सिंह, श्यामू कुमार, सचिन कुमार पाल व नेत्रपाल, कोषाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार, मोहम्मद अखलाक व राहुल चौहान, सह-सचिव प्रशासनिक पद पर नीरज कुमार, रिजवान अली, अजय कुमार शर्मा, जानशेर अली व अंकित कुमार, सह-सचिव पुस्तकालय पर हरदयाल व अजय कुमार शर्मा ने अपने-अपने नामांकन पत्र जमा किए थे।

    इसके अलावा वरिष्ठ सदस्यगण पद हेतु मजहर हसन, जयपाल सिंह कश्यप, आरिफ चौधरी व जयपाल सिंह तथा कनिष्ठ सदस्य पद के लिए मोहम्मद उस्मान, तरसपाल, मोहम्मद सादिक व फराज सिद्दीकी ने अपने नामांकन-पत्र दाखिल किए हैं। चुनाव आयुक्तगण ने बताया कि बुधवार को प्रातः11 बजे से दोपहर एक बजे तक नामांकन पत्रों की जांच का कार्य हुआ, जिसमें जांच के उपरांत सभी नामांकन पत्रों को वैध घोषित कर दिया गया। इस दौरान कोई आपत्ति प्राप्त नही हुई। गुरुवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर दो बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित किया गया है। आगामी 23 दिसंबर को मतदान एवं परिणाम घोषित किए जाएंगे। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– पत्रकार संगठन कैराना की सामान्य बैठक आयोजित

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here