हमसे जुड़े

Follow us

23.2 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home देश मंदिर, मस्जिद...

    मंदिर, मस्जिद, चर्च हो या गुरुद्वारा, हर जगह राष्ट्रगान हो अनिवार्य: भाजपा विधायक

    Madhya Pradesh News
    मंदिर, मस्जिद, चर्च हो या गुरुद्वारा, हर जगह राष्ट्रगान हो अनिवार्य: भाजपा विधायक

    भोपाल (एजेंसी)। मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने मदरसों सहित अन्य स्कूलों में राष्ट्रगान (National Anthem) को अनिवार्य करने की मांग करते हुए मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारों में भी देवी-देवता की आराधना से पहले राष्ट्रगान करने की मांग की है। Madhya Pradesh News

    राष्ट्रगान को सम्मान देना पड़ेगा | Madhya Pradesh News

    उल्लेखनीय है कि राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है, आज गुरुवार को चौथा दिन है। इस अवसर पर भाजपा विधायक और पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि राष्ट्रगान अब तक अनिवार्य नहीं हुआ है यह सबसे बड़ी समस्या है। यह भारत के संविधान में स्वीकार किया गया है कि राष्ट्रगान को सम्मान देना पड़ेगा, राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान देना पड़ेगा और जो लोग इसमें बाधा खड़ी कर रहे हैं, उनको समझ लेना चाहिए। यह देश अरब देशों से नहीं चल रहा है पाकिस्तान से नहीं चल रहा है।

    उन्होने आगे कहा कि यह हिंदुस्तान है, हिंदुस्तान का राष्ट्रगान है। उसके प्रति आदर सम्मान करो और इसे गाओ। यह हमारे देश के स्वाभिमान का गान है, यह शहीदों की शहादत को नमन है। चाहे मदरसे हों या चाहे ईसाई के स्कूल हों। मैं तो यहां तक कहूंगा कि मंदिर, चर्च, गुरुद्वारे में भी पहले वंदना राष्ट्र की करो फिर अपने अपने देवी देवताओं की। Madhya Pradesh News

    Faridkot School Van Accident: बस की तेज रफ्तार ने ले ली छात्र बच्ची की जान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here