हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सट्टेबाज गिरफ...

    सट्टेबाज गिरफ्तार, नकदी व अवैध चाकू बरामद

    Kairana News
    Kairana News: सट्टेबाज गिरफ्तार, नकदी व अवैध चाकू बरामद

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक सट्टेबाज को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 1240 रुपये की नकदी, सट्टा पर्ची, डायरी, पेन व अवैध चाकू बरामद हुआ है। आरोपी का चालान कर दिया गया है। Kairana News

    एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार गैर-कानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कस्बे की किलागेट चौकी प्रभारी एसआई आनंद कुमार पुलिस टीम के साथ में कांधला मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस टीम ने एक सट्टेबाज को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 1240 रूपये की नकदी, सट्टा पर्ची, डायरी, पेन व अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता इसरार निवासी मोहल्ला आलकलां कस्बा कैराना बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके उसका चालान कर दिया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– अटल गौरव सम्मान से नवाजे गए राजेश जैन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here