हमसे जुड़े

Follow us

23.6 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More

    Roof Collapse: अचानक मकान की छत गिरी

    Tarn Taran News
    File photo

    रतिया (सच कहूँ/तरसेम सैनी/शामवीर)। Ratia News: गांव महमदकी में बुधवार सुबह एक मकान की छत अचानक गिर जाने से घर का सारा घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। इससे एक युवती घायल हो गई। पास एक घर में भी दरारे आ गई। गांव महमदकी निवासी रुड़ा सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 8 बजे अचानक उसके एक कमरे की छत पूरी की पूरी नीचे आ गिरी। अंदर सोई हुई उसकी बेटी वीरपाल कौर बाल-बाल बच गई। उसके पैर में मामूली खरोंच आई। उन्होंने बताया कि मलबे के नीचे आने से फ्रिज, पेटी, चारपाइयां, बिस्तर, कुर्सियां सहित पूरा का पूरा घरेलू सामान पूरी तरह से नष्ट हो गया। Fatehabad News

    एक कमरे की छत गिरने के साथ बरामदे व दूसरे कमरे में भी दरारे आ गई। जिसके बाद उसने बचा हुआ सामान भी बाहर खुले में रखा दिया। वहीं साथ लगते हुए उसके भाई दर्शन सिंह की मकान की छत में भी दरारे आ गई। जिसके बाद दर्र्शन सिंह ने भी अपने घर का सारा घरेलू सामान बाहर निकल दिया। रुड़ा सिंह व दर्शन सिंह ने बताया कि गत दिवस हुई बरसात से उनके घरों की छतें प्रभावित हुई होंगी। जिससे वह गिर गई। उन्होंने बताया कि वे आर्थिक रुप से कमजोर हैं। घरेलू सामान खराब होने व छत गिरने से उनका लाखों रुपये का नुकसान हो गया। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। Fatehabad News

    यह भी पढ़ें:– Bribe: हरियाणा की एंटी क्रप्शन ब्यूरों ने करनाल के घरौंडा में एसडीएम के रीडर को 4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here