हमसे जुड़े

Follow us

30 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home देश Weather: सावध...

    Weather: सावधान, इन राज्यों के लिए आफत बनेगा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश की चेतावनी

    Weather
    Weather: सावधान, इन राज्यों के लिए आफत बनेगा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश की चेतावनी

    Weather: हिसार सच कहूँ/संदीप सिंहमार। नए साल की शुरूआत से ही हिमाचल प्रदेश में जम्मू कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। हरियाणा का हिसार जिला मैदानी इलाकों में एक बार दोबारा फिर सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं देर रात्रि से घना कोहरा छाए रहने की वजह से दिन के तापमान में भी गिरावट रही।

    Bad Cholesterol: बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ जाने पर इन ड्रिक्स का न करें सेवन, पड़ सकता है दिल का दौरा

    कहाँ कितना रहा न्यूनतम तापमान | Weather

    बालसमंद 2.3
    नारनौल 3.8
    महेंद्रगढ़ 5.2
    सोनीपत 5.6
    सरसा 5.6
    हिसार 5.8
    गुरुग्राम 6.2
    रोहतक 7.2
    करनाल 7.8
    अम्बाला 8.4
    पानीपत 8.4

    उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है | Weather

    हरियाणा सहित सम्पूर्ण उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक वहीं एक बार फिर से दिल्ली एनसीआर में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के में कोहरा छाए रहने के साथ ही कड़ाके की ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 3 व 4 जनवरी को सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है। वहीं दिन के समय छिटपुट बादलवाई देखी जा सकती है।

    आईएमडी के मुताबिक 5 जनवरी को एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है। इसी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 6 जनवरी को हल्की बारिश की भी संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने 6 और 7 जनवरी को तापमान में गिरावट आने का अनुमान जताया है।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जोरदार बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में उत्तर पश्चिमी हवाओ के कारण ठंड बढ़ रही है। ठंड का यह दौर आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here