हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Weather Updat...

    Weather Update: बारिश और ठंड को लेकर आई बड़ी अपडेट, जानें कब तक रहेगी ठिठुरन

    Weather Update
    Weather Update: बारिश और ठंड को लेकर आई बड़ी अपडेट, जानें कब तक रहेगी ठिठुरन

    हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Weather Update: पहाड़ों पर जारी बर्फबारी का उत्तर भारत में सबसे ज्यादा असर हरियाणा में देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत का सबसे न्यूनतम तापमान हरियाणा के नारनौल में 4.2 डिग्री सेल्सियस बना रहा। एक तरफ जहाँ उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। वहीं शुक्रवार को लगभग पूरे हरियाणा, पंजाब व दिल्ली एनसीआर में कोहरा छाया रहा। सुबह के समय कोहरा छाने और ठंडी हवाएं चलने से रात के तापमान के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट हुई है। भारत मौसम विभाग ने रविवार के लिए आदि हरियाणा प्रदेश में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। Weather Update

    हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हवाओं में बदलाव संभव है। उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना से मौसम करवट ले सकता है। उन्होंने बताया कि 6 जनवरी तक बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है, लेकिन 5 जनवरी की रात और 6 जनवरी को राज्य में उत्तर व दक्षिण पश्चिमी के कुछ एक स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके बाद 7 जनवरी से राज्य में मौसम खुश्क रहने और उत्तरी व उत्तर पश्चिमी से ठंडी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। Weather Update

    हरियाणा पंजाब में दिल्ली एनसीआर में अभी कोहरे का असर बना रहेगा। जिसकी वजह से रात्रि के साथ-साथ दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। भारत मौसम विभाग ने मौसम एडवाइजरी जारी कर हिसार सहित हरियाणा के 10 शहरों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। इनमें सरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, जींद, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत शामिल हैं। वहीं सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, जींद में हल्की धूप से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत में कोल्ड डे का पूरा दिन बना रहेगा। इसके अलावा भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी और झज्जर में रात के समय कोहरा ज्यादा सता सकता है। कोहरे के असर दिल्ली एनसीआर में भी जारी रहेगा। Weather Update

    यह भी पढ़ें:– Gold Seized: करोड़ों के सोने सहित हवाई अड्डा कर्मचारियों का एक गिरोह काबू

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here