लाहौर (एजेंसी)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आठ फरवरी से मुल्तान में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली चार मैचों की एकदिवसीय त्रिकोणीय श्रृंखला को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम और कराची के नेशनल स्टेडियम में स्थानांतरित कर दिया हैं। बोर्ड ने जारी एक बयान में कहा, ‘गद्दाफी स्टेडियम और नेशनल बैंक स्टेडियम में तैयारियों के अग्रिम चरण को देखते हुए पीसीबी ने आगामी त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला को इन दो स्थानों पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। पाकिस्तान के साथ न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली यह श्रृंखला मूल रूप से मुल्तान में आयोजित होने वाली थी। पीसीबी ने कहा कि गद्दाफी स्टेडियम का उद्घाटन जनवरी के आखिरी सप्ताह में किया जाएगा। बोर्ड ने कहा है कि सभी उन्नयन कार्य तय समय सीमा से पहले या उसके आसपास पूरे हो जाएंगे।
ताजा खबर
19वीं इनोवेशन इन सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग कॉफ्रेंस-2026 का भव्य शुभारंभ
Software Engineering Conf...
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के निजी स्कूल में छात्रा एक घंटे तक बाथरूम में रही बंद, परिजनों ने डीएम से की शिकायत
ग्रेटर नोएडा (एजेंसी)। Gr...
Krishi Mela 2026: राष्ट्रीय स्तर का कृषि मेला कल से, देशभर से नवाचारी किसान-वैज्ञानिक होंगे शामिल
तीन दिन तक नवाचार, स्मार्...
Murder Case: दिल्ली पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया, दो आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली (एजेंसी)। New D...
Delhi Metro Accident: दिल्ली में नाबालिग ने लगाई मेट्रो के आगे छलांग, मौत
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली...
UP Free Electricity News: पीएम सूर्यघर योजना के तहत मुफ्त बिजली देने को एक करोड़ घरों पर लगेंगे सोलर पैनल
PM Surya Ghar Yojana: गौत...















