हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home देश Weather Updat...

    Weather Update: सावधान, बदलने वाला है मौसम, सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, यहां होगी तूफानी बारिश, आईएमडी अलर्ट जारी

    Weather Update
    Weather Update: सावधान, बदलने वाला है मौसम, सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, यहां होगी तूफानी बारिश, आईएमडी अलर्ट जारी

    Weather Update:  हिसार सच कहूँ/संदीप सिंहमार।। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण उत्तर भारत में लगातार सर्दी का सितम जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बहुत कम अंतर रहने के कारण हरियाणा पंजाब व राजस्थान के इलाकों में ओस की बूंदे फसलों पर जम गई। विज्ञान की भाषा में इस स्थिति को ग्राउंड फास्ट कहा जाता है। ग्राउंड फ्रॉस्ट का मतलब होता है, जब सतह पर तापमान इतना कम हो जाता है कि ओस की बूंदें जम जाती हैं। ये स्थिति विशेष रूप से तब देखी जाती है, जब रात के समय स्पष्ट आसमान होता है और हवा तेज नहीं होती। हरियाणा, पंजाब, और उत्तर राजस्थान में ऐसे मौसम के लिए ये सामान्य है। इस स्थिति का प्रभाव खेती पर पड़ता है, क्योंकि कुछ फसले ठंड से प्रभावित हो सकती हैं।

    Winter Hair Care: सर्दियों में बाल झड़ने नहीं हो रहे कम, तो आज ही करें इस तेल का इस्तेमाल, यहां जाने तेल बनाने की विधि और सामग्री

    किसानों को सलाह दी जाती है कि वे फसलों को सुरक्षित रखने के लिए उपाय करें जैसे पौधों को कवर करना या सिंचाई का समय समायोजित करना। इस दौरान हरियाणा का सोनीपत में सबसे कम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विभाग व निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक 10 जनवरी को हरियाणा, पंजाब, राजस्थान दिल्ली एनसीआर व राजस्थान सहित पूर्वी इलाकों तक धुंध की स्थिति बनी रहेगी। वहीं एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 11 व 12 जनवरी को बारिश के आसार बने हुए हैं। इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। स्काइमेट के अनुसार एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर असम के निचले स्तरों पर स्थित है। दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और समीपवर्ती भूमध्यरेखीय हिंद महासागर पर चक्रवाती परिसंचरण है। उत्तर तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों में 3.1 किमी ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 10 जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।

    न्यूनतम तापमान में आई गिरावट | Weather Update

    पिछले 24 घंटों के दौरान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आई। पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और मेघालय के कुछ स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा रहा। हरियाणा, पंजाब और उत्तर राजस्थान के कुछ हिस्सों में ग्राउंड फ्रॉस्ट की स्थिति दर्ज की गई,जो अगले 24 घंटों के दौरान भी बनी रह सकती है।

    अब न्यूनतम तापमान बढ़ेगा,पर बनी रहेगी ठिठुरन | Weather Update

    अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान 24 घंटे के बाद बढ़ने लगेगा। गंगा के मैदानी इलाकों में कोहरे की तीव्रता में कमी आएगी। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत दिवस से लेकर गंभीर शीत दिवस की स्थिति रहेगी और मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर शीत दिवस की स्थिति रह सकती है। 11 जनवरी को राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। इस दौरान उत्तर प्रदेश, उत्तर मध्य प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे बढ़ेंगी। 11 और 12 जनवरी के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में व्यापक बारिश और बर्फबारी की भी संभावना है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here