हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब धुंध का कहर: ...

    धुंध का कहर: टाईलों से भरी ट्रॉली में भिड़ी पीआरटीसी की बस

    Sangrur News
    Sangrur News: हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।

    गांव मस्तूआना व बहादरपुर के नजदीक सुबह करीब साढ़े 8 बजे हुआ हादसा

    • हादसे में बस कंडक्टर की मौत, 15 के करीब यात्री घायल
    • घायलों को लेने पहुंची एम्बूलैंस भी हुई हादसे का शिकार

    संगरूर (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। PRTC Bus Accident: शुक्रवार को पड़ी भारी धुंध के चलते सुबह साढे आठ बजे के करीब संगरूर से करीब 6 किलोमीटर दूर मस्तूआना व बहादरपुर के बीच पीआरटीसी की चंडीगढ़ डिपू की बस टाईलों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ने से बस के कंडक्टर रमनदीप सिंह (32) की मौत हो गई व 15 के करीब यात्री घायल हो गए। घायलों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। Sangrur News

    हासिल जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह साढ़े 8 बजे के करीब घटित हुआ। पीआरटीसी की चंडीगढ़ डिपू की बस नम्बर पीबी 65 एएस 0783 की एक साईड ट्रॉली में लगने से पूरी तरह टूट गया। टक्कर होने के चलते यात्रियों में चीख पुकार मच गई व बस में टिकट काट रहा कंडक्टर रमनदीप सिंह, निवासी मलोट (श्री मुक्सतर साहब) गंभीर रूप से घायल हो गया व 15 अन्य यात्रियों को भी चोंटे लगी।

    हादसे का पता चलने पर आसपास के लोगों ने तुरंत एम्बूलैंस को फोन किया व खुद घायलों को उठाकर सिविल अस्सताल संगरूर में लेजाने का प्रबंध करने में जुट गए। वहीं कंडक्टर की हालत गंभीर होने के चलते उसकी मौत हो गई। इस दौरान घायलों को घटना स्थल से लेने पहुंची एम्बूलैंस को भी धुंध के चलते किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी व इस हादसे में चालक लवप्रीत सिंह व उसके साथ बैठा नौजवान बलकार सिंह जख्मी हो गए, जिनको ईलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    हादसे में यह हुए घायल | Sangrur News

    घायलों में बशीर खां (29) निवासी कालाझाड़, 60 वर्षीय महिला अंजू, निवासी संगरूर, 66 वर्षीय महिला निर्मला देवी, निवासी संगरूर, शंकुतला, निवासी अम्बाला, 24 वर्षीय प्रदीप, 42 वर्षीय महिला रानी, निवासी संगरूर, 45 वर्षीय मनदीप कौर, निवासी धनौला, 46 वर्षीय इन्द्रपाल सिंह, निवासी संगरूर, आरती संगरूर, 45 वर्षीय लवीशा, जसवीर कौर व 28 वर्षीय अमनदीप, निवासी सोहियां खुर्द शामिल है, जिनका सिविल अस्पतपाल में संगरूर में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

    यह भी पढ़ें:– Haryana Transport Department: हरियाणा परिवहन विभाग खरीदेगा 750 नई बसें:- अनिल विज

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here