हमसे जुड़े

Follow us

24.5 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home कैथल कैथल जिले के ...

    कैथल जिले के चार गांवों के 204 जरूरतमंद पात्र व्यक्तियों को मिलेंगे 100 100 गज के प्लाट के तोहफे

    Kaithal
    Kaithal कैथल जिले के चार गांवों के 204 जरूरतमंद पात्र व्यक्तियों को मिलेंगे 100 100 गज के प्लाट के तोहफे

    कैथल, सच कहूं/कुलदीप नैन । जिला परिषद की डिप्टी सीईओ रितु लाठर ने बताया कि हरियाणा सरकार ने 204 लोगों को 100-100 वर्ग गज के प्लाट का तोहफा दिया गया। मुख्यमंत्री आवास योजना ( विस्तार )के तहत चार ग्राम पंचायत के लिए ऑनलाइन ड्रॉ निकाला गया, जिसमें 204 लोगों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणा अनुसार लाभ प्रदान किया गया।

    उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि ग्रामीण क्षेत्र में 100-100 वर्ग गज के प्लाट दिए जाएंगे। इसके लिए सरकार द्वारा गत अगस्त व सितंबर 2024 में पोर्टल खोला गया था, जिसमें एक लाख 80 हजार रुपये से कम आय वाले उन जरूरतमंद लोगों के आवेदन प्राप्त किए गए, जिन्होंने 20 साल में घर या प्लाट के लिए सरकारी सहायता नहीं ली थी। मुख्यमंत्री आवास योजना विस्तार के अंतर्गत सरकार द्वारा इस योजना के तहत 100 वर्ग गज के प्लाट दिए जाने थे।

    उन्होंने बताया कि शुक्रवार के दिन जिला परिषद कार्यालय में एडीसी दीपक बाबू लाल करवा की अगुवाई में एचएसवीपी पोर्टल के माध्यम से सभी आवेदन कर्ताओं के सामने ऑनलाइन तरीके से ड्रॉ निकाला गया, जिसमें जिले के 204 लोगों को हरियाणा सरकार की तरफ से 100 वर्ग गज के प्लाट का तोहफा दिया गया। उन्होंने यह बताया कि जिन गांवों में ग्राम पंचायत की जमीन उपलब्ध है, सबसे पहले उन गांव में यह योजना शुरू की गई है। इन सभी संबंधित ग्राम पंचायत से प्रस्ताव सरकार को भेजे गए थे जिन गांवों पंचायत की जमीन उपलब्ध है। पूंडरी खंड का गांव हजवाना, कैथल खंड का गांव मानस व पट्टी अफगान, राजौंद खंड का गांव रोहेड़ा के लिए आज ड्रॉ निकाला गया, जिसमें जिला के 204 लोगों को प्लांट का तोहफा दिया गया।

    जिला के 204 जरूरतमंद पात्र व्यक्तियो को मिलेंगे 100-100 वर्ग गज के प्लाट

    जिला परिषद की डिप्टी सीईओ रितु लाठर ने बताया कि चार गांव जिला के 204 जरूरतमंद पात्र व्यक्तियों को 100-100 वर्ग गज के प्लाट आबंटित किए जाएंगे। पूंडरी खंड के गांव हजवाना में 38 पात्र व्यक्तियों, जिनमें अनुसूचित जाति के 29 तथा 9 विधवाओं को 100 गज के प्लाट आबंटित किए जाएंगे। कैथल खंड के गांव मानस 55 पात्र व्यक्तियों, जिनमें अनुसूचित जाति के 37 तथा 10 विधवाओ तथा 8 अन्य पात्र व्यक्तियो को 100 गज के प्लाट आबंटित किए जाएंगे। इसी खंड के गांव पट्टी अफगान में 46 पात्र व्यक्तियों, जिनमें अनुसूचित जाति के 41 तथा 5 विधवाओ को 100 गज के प्लाट आबंटित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राजौंद खंड के गांव रोहेड़ा में 65 पात्र व्यक्तियों, जिनमें अनुसूचित जाति के 47 तथा 8 विधवाओ तथा 10 अन्य पात्र व्यक्तियों को100 गज के प्लाट आबंटित किए जाएंगे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here