हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home चंडीगढ़ PSPCL Recruit...

    PSPCL Recruitment: बिजली विभाग में जल्द निकलेंगी 4864 और भर्तियां: बिजली मंत्री

    Chandigarh News
    Chandigarh News: बिजली विभाग में जल्द निकलेंगी 4864 और भर्तियां: बिजली मंत्री

    ईटीओ ने 35 सहायक इंजीनियरों को सौंपे नियुक्ति पत्र

    • अब तक कुल 6586 भर्तियां की गई: बिजली मंत्री

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Electricity Department Recruitment: पंजाब के बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने मंगलवार को कहा कि अप्रैल 2022 से पंजाब राज्य पावर कॉपोर्रेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) और पंजाब राज्य ट्रांसमिशन कॉपोर्रेशन लिमिटेड (पी.एस.टी.सी.एल.) द्वारा कुल 6586 भर्तियां की गयी हैं। बिजली मंत्री ने बताया कि वर्ष 2025-26 के दौरान पी.एस.पी.सी.एल. में 4864 और भर्तियां की जाएंगी। Chandigarh News

    ईटीओ ने यहां 35 सहायक इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए बताया कि इन कुल भर्तियों में से 4444 युवाओं को पी.एस.पी.सी.एल. में और 782 को पी.एस.टी.सी.एल. में सीधी भर्ती के माध्यम से भर्ती किया गया है। इसके अलावा, 1360 व्यक्तियों को तरस के आधार पर भर्ती किया गया है। उन्होंने कहा कि इन भर्तियों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करना और बिजली विभाग के मानव संसाधनों को मजबूत कर प्रदेशवासियों को बेहतर और निर्विघ्न बिजली सेवायें सुनिश्चित करना है। Chandigarh News

    नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले 35 सहायक इंजीनियरों में से 22 इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में, जबकि 13 इलेक्ट्रिकल में विशेषज्ञ हैं। प्रत्येक उम्मीदवार से बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री ने उनकी शैक्षिक योग्यता और विभाग के लिये काम करने की प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने नये चुने गये सहायक इंजीनियरों को बधाई दी और उन्हें अपनी ड्यूटी ईमानदारी और मेहनत से निभाने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने नये भर्ती किए गए सहायक इंजीनियरों और प्रदेश के बिजली क्षेत्र में उनके योगदान पर विश्वास व्यक्त किया। Chandigarh News

    यह भी पढ़ें:– आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ताबड़तोड़ दबिश डाल रही पुलिस

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here