हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More

    Mahakumbh Stampede Updates: महाकुंभ में मचा हाहाकार, भगदड़ में मरे 17 लोग, अमृत स्नान रद्द

    Mahakumbh Stampede News
    Mahakumbh Stampede Updates: महाकुंभ में मचा हाहाकार, भगदड़ में मरे 17 लोग, अमृत स्नान रद्द

    Mahakumbh 2025 Updates: महाकुंभनगर, प्रयागराज (विकास पालीवाल)। मौनी अमावस्या के मौके पर संगम तट पर भगदड़ मच गई। हादसे में कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। बचाव कार्य के लिए एंबुलेंस की 40 से अधिक गाड़ियां मरीजों को अस्पताल पहुंचा रही हैं। सुबह के समय तक कॉल्विन अस्पताल स्थित मोर्चरी में 17 लाशें पहुंचाई जा चुकी थीं । मौनी अमावस्या के पर्व पर मंगलवार – बुधवार की रात दो बजे के करीब स्नान के दौरान संगम नोज घाट पर भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया । सुबह साढ़े सात बजे तक 31 कॉल्विन अस्पताल स्थित मर्चरी में 31 लाशें पहुंचाई जा चुकी थीं, लेकिन प्रशासन की ओर से मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है । लेकिन प्रशासन की ओर से मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 200 से अधिक श्रद्धालुओं का उपचार चल रहा है। 40 से अधिक एंबुलेंस के माध्यम से घायलों और मृतकों को केंद्रीय अस्पताल लाया गया था। Mahakumbh Stampede News

    इधर परिजनों की चीख पुकार से संगम से लेकर महाकुंभ के केंद्रीय चिकित्सालय तक कोहराम मचा रहा । एंबुलेंस के सायरन पूरी रात गूंजते रहे। बेकाबू भीड़ को बैरिकेडिंग करके रास्ता रोकने के कारण हादसा होना बताया जा रहा है। मौके पर भारी पैमाने पर फोर्स तैनात कर दी गई। फिलहाल स्नान जारी है। घटना से आक्रोशित अखाड़ों ने अमृत स्नान का बहिष्कार कर दिया है। लेकिन दोपहर बाद स्नान करने की रणनीति बनाई जाने लगी । संगम नोज के पास देर रात भगदड़ मच गई और इसमें 17 स्नानार्थियों की मौत हो गई । दो दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी भी हुए। उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

    मृतकों में कुछ लोगों की पहचान हुई है जो यूपी के साथ बिहार, झारखंड, कोलकाता के रहने वाले हैं। इधर मर्चरी पहुंचे मृतकों के परिजनों ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग स्नान के लिए संगम नोज की ओर बढ़ रहे थे। वह पोल नंबर 11 से 17 के बीच चल रहे थे तभी अचानक बहुत तेज गति में पीछे से भीड़ का रेला आया। कुछ लोग संभल नहीं सके और नीचे गिर पड़े तो भीड़ उन्हें रौंदते हुए निकल गई। अपनों को बचाने में कई और लोग भगदड़ की चपेट में आ गए। पुलिसकर्मी जब तक स्थिति नियंत्रित कर पाते तब तक दर्जनों लोग अचेत हो चुके थे जबकि कुछ ऐसे भी लोग थे जो होश में तो थे लेकिन वह कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं थे।

    इधर सूचना पर एंबुलेंस पहुंचने लगीं और फिर एक-एक कर हताहतों को मेले के केंद्रीय चिकित्सालय ले जाया गया। यहां 17 लोगों को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद उनके शव मेडिकल कॉलेज स्थित मर्चरी में रखवा दिए गए। इनमें 12 महिलाएं व पांच पुरुष शामिल हैं। उधर घायलों को मेला क्षेत्र स्थित चिकित्सालयों के अलावा एसआरएन अस्पताल में भी भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। Mahakumbh Stampede News

    अखाड़ों ने अमृत स्नान का समय आगे बढ़ाया

    उधर घटना के बाद अखाड़ाें ने भीड़ के दबाव को देखते हुए अमृत स्नान के समय को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। उन्होंने मेला प्रशासन से कहा कि देश भर से आए श्रद्धालु पहले स्नान करेंगे। इसके बाद वह स्नान के लिए जाएंगे।

    सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से की ये अपील | Mahakumbh Stampede News

    हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से कहा कि मां गंगा के जो जिस घाट के समीप है, वहीं स्नान करें। संगम नोज जाने का प्रयास न करें। स्नान के लिए कई घाट बनाए गए हैं। किसी भी घाट पर स्नान किया जा सकता है। योगी ने कहा कि प्रशासन के निर्देश का पालन करें और व्यवस्था बनाने में सहयोग दें। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

    पीएम ने सीएम से 4 बार की फाेन पर बात, होम मिनिस्टर व राज्यपाल ने भी ली जानकारी

    उधर इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से फोन पर चार बार बात की और घटना की जानकारी लेने के साथ हताहतों की मदद के संंबंध में दिशा-निर्देश दिए। गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की। इसके साथ ही सीएम ने लखनऊ स्थित अपने आवास पर हाईलेवल मीटिंग भी बुलाई। इसमें मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव गृह, डीजीपी के साथ ही एडीजी कानून व्यवस्था शामिल रहे। Mahakumbh Stampede News

    Bangladesh Railway News: बांग्लादेश में रेल सेवाएं ठप्प, लाखों यात्री परेशान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here