हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा अक्षरा इंटरने...

    अक्षरा इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों को एविएशन क्षेत्र की जानकारी देने के लिए ट्रेनिंग कैंप आयोजित

    Pehowa
    Pehowa अक्षरा इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों को एविएशन क्षेत्र की जानकारी देने के लिए ट्रेनिंग कैंप आयोजित

    पिहोवा। अक्षरा इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों को एविएशन क्षेत्र की जानकारी देने के लिए ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया गया। इसमें ग्रोथ एश्योर्ड टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड महाराष्ट्र की और से फ्लाइंग स्कॉलर इंटरएक्टिव एयरक्राफ्ट डेमोंसट्रेशन फॉर स्टूडेंट कार्यक्रम में बच्चों को एरोप्लेन चलने संबंधित जानकारी दी गई। डायरेक्टर साहिल काहड़ा ने बच्चों को बताया कि एविएशन के फील्ड में केवल पायलट और एयर होस्टेस का पद ही नहीं, बल्कि इसमें सैकड़ों ऐसे पद हैं। जिन पर अच्छा करियर बन सकता है। एविएशन संबंधी एडवोकेट, एविएशन डॉक्टर, टेक्निकल बहुत से ऐसे पद हैं। जिसमें करियर की अपार संभावना है।

    प्रिंसिपल शोबे मैथ्यू ने बताया कि बच्चों के अंदर सीखने की ललक नर्सरी कक्षा से ही पैदा करना जरूरी है। नए आइडियाज और प्रेक्टिकल वर्क से बच्चा सिखता है। किताबी ज्ञान के साथ-साथ उन्हें वास्तविकता से अवगत कराना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से अक्षरा इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों को हवाई जहाज के कॉकपिट का अनुभव डेमो मशीन पर कराया गया। कंपनी के प्रशिक्षित पायलेट्स ने बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी हवाई जहाज उड़ाने की तकनीक सिखाई। उन्होंने बताया कि चार दिन की इस गतिविधि में बच्चों को एविएशन फील्ड की बारीकियां समझाई जाएंगी। इस क्षेत्र में यह पहला शिविर है। अभिभावकों ने भी एरोप्लेन की लैंडिंग और हवाई सफर का डेमो मशीन पर खूब लुत्फ उठाया। इस मौके पर विद्यालय कार्य समिति की चेयरपर्सन पूनम काहड़ा, विपिन काहड़ा व जन्नत काहड़ा सहित स्टाफ अभिभावक व बच्चे मौजूद रहे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here