हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य पंजाब डिप्टी कमिशनर...

    डिप्टी कमिशनर ने ड्राईविंग ट्रैक का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

    Patiala News
    Patiala News: डिप्टी कमिशनर डॉ. प्रीती यादव ड्राईविंग ट्रैक का जायजा लेते हुए।

    लाईसैंस बनवाने आए लोगों से बात कर हासिल की फीडबैक | Patiala News

    पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Patiala News: पटियाला के डिप्टी कमिशनर डॉ. प्रीती यादव ने शुक्रवार को नाभा रोड पर स्थित ड्राईविंग ट्रैक का निरीक्षण किया। डिप्टी कमिशनर ने इस दौरान यहां अपने लाईसैंस बनवाने व ड्राईविंग टैस्ट देन आए लोगों से बात की व उनसे फीडबैक हासिल किया। इस मौके रीजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी नमन मारकन्न को निर्देश दिए कि लोगों को ड्राईविंग लाइसैंस बनवाने की सेवाएं पारदर्शी तरीके से निभाई जाएं। उन्होंंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में एजेंटों की कोई जगह नहीं, इसलिए यह भी यकीनी बनाया जाए कि ड्राईविंग लाइसैंस बनाते समय कोई एजेंट लोगों व सरकारी कार्यालयों के बीच न आए। Patiala News

    डीसी ने ड्राईविंग ट्रैक में लोगों द्वारा अपनी बारी का इंतजार करने के लिए उनके बैठने के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश देते कहा कि इस बिल्डिंग में लोगों के लिए पीने वाले पानी के साथ साथ शौचालयों की सफाई का भी विशेष ख्याल रखा जाए। डॉ. प्रीती यादव ने बताया कि ड्राईविंग ट्रैक, जोकि कि लोगों के ड्राईविंग लाईसैंस के लिए टैस्ट देने की जगह है, यहां लोगों की सुविधा के लिए कुछ और जरूरी प्रबंध करने सहित इस इमारत की जरूरी मुरम्मत के लिए सरकार को लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की यह प्राथमिकता है कि सीएम भगवंत मान के आदेशों मुताबिक लोगों को सभी सरकारी सेवाएं समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से हासिल हों, इसमें किसी भी तरह की ढील बर्दाश्त नहीं होगी। Patiala News

    यह भी पढ़ें:– Earthquake in Uttarakhand: उत्तरकाशी में लगातार 8वीं बार डोली धरती

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here