हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Sirsa Weather...

    Sirsa Weather: सरसा अगले पांच दिन होगी बारिश! मौसम विभाग ने दी चेतावनी!

    Sirsa Weather
    Sirsa Weather: सरसा अगले पांच दिन होगी बारिश! मौसम विभाग ने दी चेतावनी!

    कोहरे की चादर में लिपटा सरसा | Sirsa Weather

    Sirsa Weather Update: सरसा (सच कहूँ/पवन कुमार)। जिला में लगातार बढ़ रहे तापमान और पश्चिम में उठे एक और विक्षोभ के कारण शुक्रवार को सुबह सरसा में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार हवा की दिशा बदलने से कल सुबह और शाम के समय हल्की धुंध देखी जा सकती है। पश्चिम में उठे विक्षोभ के कारण प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सरसा के अलावा आज हिसार, भिवानी, फरीदाबाद आदि जिलों में भी शुक्रवार की सुबह के समय धुंध छाई रही। वहीं, सोनीपत में धुंध के कारण विजिबिलिटी लगभग शून्य रही। अचानक धुंध, कोहरा छाने से प्रदेश में अनेक स्थानों पर वाहन आपस में भिड़े। Sirsa Weather

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश में एक के बाद एक 2 पश्चिमी विक्षोभ आ सकते हैं। इसलिए आगामी 31 जनवरी की रात से 5 फरवरी तक बरसात की संभावना है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में होने वाली बरसात से फसलों को फायदा होगा। खासकर गेहूं की पैदावार बढ़ाने के लिए बारिश फायदेमंद होगी। उल्लेखनीय है कि हरियाणा में लगातार दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इसे लेकर हाल ही में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की ओर से एडवाइजरी जारी की गई थी और किसानों से लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा गया। कृषि वैज्ञानिकों ने आगामी दिनों में होने वाली बारिश को देखते हुए किसानों को सिंचाई रोकने को कहा है। Sirsa Weather

    Haryana Roadways: गुरुग्राम से प्रयागराज महाकुंभ में आज से चलेगी रोडवेज बस

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here