हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी गैंगस्टर आफता...

    गैंगस्टर आफताब उर्फ ताबू तमंचे के साथ ‘काबू’

    Sirsa News
    Sirsa News: सोलर पैनल लगाने का झांसा देकर ठगी का आरोपी काबू

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने गैंगस्टर आफताब उर्फ ताबू को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुए है। पकड़े गए आरोपी की फायरिंग करते हुए दो अलग-अलग वीडियो वायरल हुए थे। विगत दिनों इंटरनेट मीडिया पर तमंचे से फायरिंग करते हुए दो अलग-अलग वीडियो प्रसारित हुए थे, जिसमें युवक तमंचे से हवाई फायर करता हुआ नजर आ रहा था। Kairana News

    प्रसारित वीडियो पर पुलिस ने संज्ञान लेकर आरोपी युवक आफताब उर्फ ताबू निवासी मोहल्ला छड़ियान कस्बा कैराना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एसपी के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस व पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थी। पुलिस की तीनों टीमें आरोपित की तलाश में जुटी हुई थी। आरोपी युवक के खिलाफ विगत मंगलवार को मोहल्ले के ही इरशाद नामक व्यक्ति के घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों पर हमला करने के मामले में भी मुकदमा दर्ज किया गया था। Kairana News

    आरोपी युवक पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है, जिसके चलते वर्ष-2023 में पुलिस ने उसके खिलाफ धारा-2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी युवक आफताब उर्फ ताबू को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुए है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत का कहना है कि अवैध हथियार से फायरिंग करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद हुए है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– अल्बर्ट हॉल पर लोक संस्कृति का रंग, कल्चरल डायरीज में बाड़मेर के कलाकारों ने मोहा मन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here