हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी आप पर दवा खरी...

    आप पर दवा खरीद में 300 करोड़ के घोटाले का आरोप

    Officer, Fear, CBI, CMO, Arvind Kejriwal

    नई दिल्ली: दिल्ली कैबिनेट के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा की शिकायत पर एसीबी ने छापेमारी की है। कपिल मिश्रा ने दिल्ली सरकार की ओर से 300 करोड़ रुपये की एक्सपायरी दवाएं खरीदने और घोटाले का आरोप लगाया था। जिसके बाद यह छापेमारी सामने आई है। केजरीवाल के खिलाफ बड़े खुलासे का दावा करने वाले कपिल मिश्रा ने हाल ही में स्वास्थ्य विभाग में तीन बड़े घोटाले का आरोप लगाया था। कपिल ने आरोप लगाया गया कि दवाओं की खरीद में 300 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय में 3 बड़े घोटालों की मिली जानकारी

    आम आदमी पार्टी के नेता मामले को लेकर आज प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है। इस दौरान आप नेताओं की ओर से दिल्ली सरकार का पक्ष रखा जाएगा। हाल ही में कपिल मिश्रा ने कहा था कि उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय में 3 बड़े घोटालों की जानकारी मिली। उनके मुताबिक केजरीवाल को घोटाले की पूरी जानकारी है। इसीलिए उन्होंने ना तो सत्येंद्र जैन से जवाब तलब किया है और ना ही हेल्थ सेक्रेटरी या चीफ सेक्रेटरी को इस बारे में कोई खत लिखा है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।