हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home कारोबार 2030 तक 9 लाख...

    2030 तक 9 लाख करोड़ रुपये के कपड़ा निर्यात का लक्ष्य: पीएम मोदी

    New Delhi
    New Delhi 2030 तक 9 लाख करोड़ रुपये के कपड़ा निर्यात का लक्ष्य: पीएम मोदी

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत का वार्षिक कपड़ा निर्यात तीन लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है और अब इसे 2030 तक नौ लाख करोड़ रुपये तक बढ़ाने का लक्ष्य है। मोदी ने यहां भारत मंडपम में ‘भारत टेक्स 2025’ को संबोधित करते हुए कहा, ‘भारत ने पिछले साल कपड़ा और परिधान निर्यात में सात प्रतिशत की वृद्धि देखी और अब यह दुनिया में कपड़ा और परिधान का छठा सबसे बड़ा निर्यातक है।’

    प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर देते हुए कि कपड़ा क्षेत्र में सफलता एक दशक के लगातार प्रयासों और नीतियों का परिणाम है। इस बात पर प्रकाश डाला कि पिछले एक दशक में कपड़ा क्षेत्र में विदेशी निवेश दोगुना हो गया है। उन्होंने कहा, ‘कपड़ा उद्योग देश में रोजगार के सबसे बड़े अवसरों में से एक है जो भारत के विनिर्माण क्षेत्र में 11 प्रतिशत का योगदान देता है।’ कार्यक्रम के दौरान मोदी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

    उन्होंने कहा कि इस आयोजन से देश की समृद्ध विरासत के साथ-साथ विकसित भारत की संभावनाओं की झलक मिलती है जो देश के लिए गर्व की बात है। मोदी ने कहा, ‘भारत टेक्स अब एक मेगा ग्लोबल टेक्सटाइल इवेंट बन रहा है।’ इस बात पर प्रकाश डालते हुए कि पिछले साल उन्होंने टेक्सटाइल उद्योग के लिए पाँच कारकों खेत, फाइबर, कपड़ा, फैशन और विदेशी पर चर्चा की थी। मोदी ने कहा कि यह विजन भारत के लिए एक मिशन बन रहा है,जो किसानों, बुनकरों, डिजाइनरों और व्यापारियों के लिए विकास के नए रास्ते खोल रहा है। भारत टेक्स 2025 एक मेगा ग्लोबल इवेंट है। यह 14-17 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में नीति निमार्ताओं और वैश्विक सीईओ, 5000 से अधिक प्रदर्शकों और 120 से अधिक देशों के 6000 अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के अलावा कई अन्य आगंतुकों के आने की उम्मीद है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here