हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश हरियाणावासी क...

    हरियाणावासी क्यों खुश है, अनिल विज ने बताई ये वजह, जानिये आप भी…

    anil vij
    हरियाणावासी क्यों खुश है, अनिल विज ने बताई ये वजह, जानिये आप भी...

    अंबाला, सच कहूँ/कंवरपाल। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि “हरियाणा की बेटी को दिल्ली में मुख्यमंत्री के पद के ताज से नवाजा गया है”। उन्होंने कहा कि “हरियाणा की बेटी को दिल्ली में मुख्यमंत्री बनाया गया इसलिए हरियाणावासी भी खुश हैं। इससे पहले भी हरियाणा की बेटी सुषमा स्वराज जी भी दिल्ली की मुख्यमंत्री रही है इसके लिए मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को मुबारकबाद देता हूं”।

    Haryana Weather: जनाब ये शिमला नहीं, हरियाणा है! अगले दो दिन में और ओलावृष्टि की भविष्यवाणी

    विज चंडीगढ़ सचिवालय में मीडिया कर्मियों के द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होेंने कहा कि “दिल्ली में पिछले 27 सालों से विपक्ष की सरकारों के रहने के कारण विकास कार्यों को ग्रहण लगा हुआ था जो कि अब खत्म हो गया है।” उन्होंने कहा कि “दिल्ली देश की राजधानी है और दिल्ली में जो रुतबा और जो विकास होना चाहिए वह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली की मुख्यमंत्री और कैबिनेट साथियों के माध्यम से दिल्ली को विकास में अव्वल करने का काम किया जाएगा।”

    निकाय चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिलने जा रही है: विज

    हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि “चुनाव को लेकर पहले ही कुछ लोग रोना शुरू कर देते हैं और वही आदत कांग्रेस की है। उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका के चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिलने जा रही है यह कांग्रेस को पता भी है इसीलिए कांग्रेस वाले इसकी भूमिका पहले ही बना रहे हैं”।

    अधिकारियों को निर्देश, बस के साथ में फूड के पैकेट भी भेजे जाएंगे: विज

    डिपोर्ट होने वाले लोगों के लिए हरियाणा की तरफ से किए जाने वाली पहल के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि “हालांकि यह मेरे डिपार्टमेंट का कार्य नहीं है लेकिन यदि वे (अन्य डिपार्टमेंट) हमारे से कोई सहयोग चाहेंगे तो हमारी तरफ से एक बस डिपोर्ट हुए लोगों को लाने के लिए भेजी जाएगी। इसके अलावा, उनके द्वारा विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि बस के साथ में फूड के पैकेट भी भेजे जाएंगे क्योंकि काफी लंबे समय के बाद वह भूखे-प्यासे आएंगे तो इसलिए फूड पैकेट से बस में साथ भेजे जाएंगे”।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here