हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home कैथल CM Nayab Sing...

    CM Nayab Singh Saini: निकाय चुनाव में कांग्रेस का हरियाणा से पूरी तरह सफाया हो जाएगा: मुख्यमंत्री

    Kaithal News
    Siwan News: मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूर्व राज्यमत्री कमलेश ढांडा, संसद नवीन जिंदल

    अब बनेगी तीन इंजन की सरकार, विकास को मिलेगी रफ्तार: मुख्यमंत्री

    कलायत/सीवन (सच कहूॅं/कुलदीप/अशोक)। Kalayat News: नगरपालिका चुनाव को लेकर प्रचार जोरों पर है। भाजपा प्रत्याशी मैनपाल राणा के समर्थन में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रजापति चौक पर जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा निकाय चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गंभीर हैं। सुबह दिल्ली बुलाकर उन्होंने चुनाव की पूरी जानकारी ली। सीएम ने कहा कि हरियाणा से कांग्रेस का सफाया हो चुका है। इन चुनावों में भी जनता कांग्रेस को उसकी औकात दिखा देगी। कांग्रेस अब सिर्फ ट्वीट पार्टी बनकर रह गई है। बंद कमरों में बैठकर ट्वीट करने के अलावा उनके पास कोई काम नहीं बचा। Kaithal News

    मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि सत्ता में आने से पहले 100 दिन में 240 संकल्प पूरे करने का वादा किया था। इनमें से 18 महत्वपूर्ण वादे पूरे हो चुके हैं। 10 वादे जल्द पूरे होंगे। सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेज और पीजीआई में किडनी मरीजों के लिए डायलिसिस मुफ्त कर दी गई है। जिन पट्टेदार किसानों के पास भूमि का मालिकाना हक नहीं था, उन्हें हक दिलाया गया। Kaithal News

    सीएम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। अगर कलायत में भाजपा प्रत्याशी मैनपाल राणा को जिताया तो तीन इंजन की सरकार बनेगी और विकास तीन गुना रफ्तार से होगा। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि कुछ उम्मीदवार दावा कर रहे हैं कि उनके मुख्यमंत्री से अच्छे संबंध हैं। लेकिन उनका संबंध सिर्फ कमल के फूल से है। इसलिए किसी के बहकावे में न आएं और सिर्फ मैनपाल राणा को वोट दें। सीएम ने कहा कि कलायत में कमल के फूल पर दबाया गया बटन सीधे चंडीगढ़ और दिल्ली तक पहुंचेगा। बाकी काम सरकार पर छोड़ दें। कार्यक्रम में सांसद नवीन जिंदल, अमय पाल राणा, कमलेश ढांडा, जिलाध्यक्ष मनीष कठवाड़ सहित कई नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कई लोगों ने अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की।

    बगावत करने वालों के लिए भाजपा में कोई स्थान नहीं: मुख्यमंत्री

    सीवन। वीरवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सीवन में जन आशीर्वाद सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला। सीएम सैनी ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बाद दिल्ली के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीरो पर आउट किया है। अब फिर से कांग्रेस को जीरो पर आउट करेंगे। सीएम ने भाजपा से बगावत कर चुनाव लड़ रहे नेताओं पर कहा कि पार्टी छोड़कर जाने वाले की एंट्री बैन करने की बात कही।

    कहा कि जो लोग सोचते हैं कि वे भाजपा को हराकर मुख्यमंत्री के पास शरण लेने आ जाएंगे। उनकी एंट्री भाजपा में बंद है। सीएम का प्रत्याशी केवल कमल का फूल है। दो मार्च के बाद अब यह कांग्रेस नेता कहेंगे कि ईवीएम हैक हो गई है। सीएम ने कहा कि सरकार के 100 दिन पूरे हो चुके हैं। 100 दिन के कामों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा की है। उन्हें प्रदेश में चल रहे विकास कार्य की गति पर भी बताया है। Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, बिजली कनेक्शन के लिए समय सीमा तय

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here