हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More

    Gold-Silver Price Today: सोना हुआ और सस्ता! इतनी कम हो गई कीमतें!

    Gold-Silver Price Today
    Gold-Silver Price Today: सोना हुआ और सस्ता! इतनी कम हो गई कीमतें!

    MCX Gold Price Today: नई दिल्ली (एजेंसी)। अमेरिकी डॉलर दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया जिससे सोना रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आ गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी डॉलर मजबूत स्थिति में होने के बाद, एमसीएक्स पर सोना 7 सप्ताह की ऊंचाई से नीचे आ गया है। आज सुबह के बाजार में सोना 84,202 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करके बंद हुआ। इससे पहले सोने ने निवेशकों को लगातार दूसरे महीने तक मुनाफा दिया। हाजिर सोना 2,858.60 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ, जबकि सीओएमईएक्स पर सोना 2,862.20 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ। Gold-Silver Price Today

    बाजार विशेषज्ञों की मानें तो आज सोने पर मुनाफावसूली का दबाव है क्योंकि अमेरिकी डॉलर पिछले सप्ताह दो सप्ताह के निचले स्तर से उछलकर दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। इसकी वजह से सोने में मुनाफावसूली शुरू हो गई। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप के टैरिफ ब्यान के बाद से और अमेरिकी मुद्रास्फीति की चिंताओं के कारण सोने की सुरक्षित मांग बनी हुई है। Gold-Silver Price Today

    Bank Holiday:आज बैंको की छुट्टी है ? नए महीने का पहला दिन है!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here