हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश हिसार में भीष...

    हिसार में भीषण सड़क हादसा, शादी में जा रहे 4 युवकों की दर्दनाक मौत

    Hisar
    Hisar हिसार में भीषण सड़क हादसा, शादी में जा रहे 4 युवकों की दर्दनाक मौत

    हिसार सच कहूँ/ श्याम सुन्दर सरदाना। हरियाणा के हिसार-मंगाली रोड पर बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। ये चारों दोस्त शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई।

    स्पीड थी तेज, हादसा हुआ भीषण

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की गति काफी तेज थी, जिसके कारण गाड़ी मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी और सीधे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एयरबैग खुलने के बावजूद कोई नहीं बच पाया। हादसे में हितेश कार से बाहर गिर गया, जबकि बाकी तीन दोस्त कार में ही फंसे रह गए।

    चारों थे पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र

    मृतकों की पहचान अंकुश (19), निखिल, हितेश और साहिल के रूप में हुई है। चारों पॉलिटेक्निक कॉलेज में साथ पढ़ते थे और गहरे दोस्त थे। वे मंगाली के एक दोस्त की शादी में शामिल होने आए थे।

    शादी में शामिल होने गए थे, बीच में हिसार लौटे

    परिजनों के अनुसार, चारों दोस्त हरिकोट के पास एक पैलेस में शादी में गए थे। वहां से कुछ देर रुकने के बाद वे हिसार पीएलए में कोई सामान लेने आए और फिर शादी में वापस लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

    अंकुश था अपने माता-पिता का इकलौता बेटा

    अंकुश अपने परिवार में इकलौता बेटा था। वह बचपन से निखिल का करीबी दोस्त था। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

    मोड़ पर पहले भी हो चुके हैं हादसे

    यह हादसा हरिकोट गांव के पास नहर पर एक तीखे मोड़ पर हुआ। यह मोड़ पहले भी कई हादसों का गवाह रह चुका है। रात के समय यह जगह और खतरनाक हो जाती है।

    पुलिस कर रही है हादसे की जांच

    हादसे की सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना प्रभारी साधुराम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here