हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पटवारी भर्ती ...

    पटवारी भर्ती परीक्षा में आरक्षण के साथ छेड़छाड़ का आरोप

    Hanumangarh News

    डीवाईएफआई ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    Rajasthan Patwari Exam: हनुमानगढ़। भारत की जनवादी नौजवान सभा ने पटवारी भर्ती में वंचित वर्गों के आरक्षण के साथ छेड़छाड़ नहीं करने और बेरोजगारों को रोजगार अथवा बेरोजगारी भत्ता समय पर दिए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा। Hanumangarh News

    डीवाईएफआई के जिला सचिव वेद मक्कासर ने कहा कि पिछले दिनों राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से पटवारी भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन में आरक्षण के प्रावधानों के साथ साफ तौर पर छेड़छाड़ की गई है। इन पदों के आवंटन में एससी वर्ग को 16 प्रतिशत आरक्षण के हिसाब से 277 पद मिलने चाहिए लेकिन दिए गए पद 175, ओबीसी. को 21 प्रतिशत आरक्षण के हिसाब से 364 पद मिलने चाहिए लेकिन दिए गए पद 303, इडब्ल्यूएस को 10 प्रतिशत आरक्षण के हिसाब से 173 पद मिलने चाहिए लेकिन 405 पद आवंटित किए गए।

    यह साफ तौर पर आरक्षण के संवैधानिक प्रावधान के साथ छेड़छाड़ और वंचित वर्गों के साथ अन्याय और भेदभाव है। डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि सरकार की ओर से पटवारी भर्ती परीक्षा में आरक्षण के साथ छेड़छाड़ नहीं की जाए और आरक्षण प्रावधानों को सही तरीके से लागू किया जाए। इसके साथ बेरोजगारों को रोजगार दिया जाए और बेरोजगारी भत्ते का हर माह समय पर भुगतान किया जाए। अगर इन मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया जाता है तो छात्र व नौजवान मिलकर जिले भर में बड़ा आंदोलन करेंगे। इस मौके पर सुरजीत, रोहिताश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। Hanumangarh News

    Hanumangarh News: हनुमानगढ़ में हुई विभिन्न घटनाएं

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here