हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश …पत्नी ...

    …पत्नी और मौसी से प्रार्थना की कि माँ को शांति से शोक मनाने देना!

    Mumbai Suicide News
    Mumbai Suicide News: ‘डू नॉट डिस्टर्ब’ का बोर्ड लगा एनिमेशन कंपनी के अधिकारी ने की आत्महत्या

    ‘डू नॉट डिस्टर्ब’ का बोर्ड लगा एनिमेशन कंपनी के अधिकारी ने की आत्महत्या

    मुंबई। मुंबई में एक शख्स होटल के कमरे के बाहर ‘डू नॉट डिस्टर्ब’ का बोर्ड लगाकर खुदकुशी कर ली। इससे पहले उसने अपने आखिरी सुसाइड संदेश में कथित तौर पर मौत का जिम्मेदार पत्नी और मौसी को ठहराया है। 41 वर्षीय शख्स ने जान देने से पहले अपनी कंपनी की वेबसाइट पर परिवार के नाम आखिरी संदेश लिखा। Mumbai Suicide News

    पुलिस ने इसकी जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में दी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान निशांत त्रिपाठी के रूप में हुई है। मृतक का परिवार कानपुर में रहता है और वह एनीमेशन इंडस्ट्री में काम करता था। निशांत ने 28 फरवरी को आत्महत्या की थी। बाद में परिवार द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने 6 मार्च को इसकी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि निशांत त्रिपाठी ने मुंबई के विले पार्ले स्थित सहारा होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस के मुताबिक, निशांत ने आत्महत्या से तीन दिन पहले ही होटल में कमरा बुक किया था। जिस दिन निशांत ने सुसाइड किया, उस दिन उसने कमरे के बाहर ‘डू नॉट डिस्टर्ब’ का बोर्ड भी लगा दिया था।

    होटल के कर्मचारियों ने दूसरी चाबी से रूम का दरवाजा खोला

    हालांकि, जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खोला गया, तो होटल के कर्मचारियों ने दूसरी चाबी से रूम का दरवाजा खोला और उन्होंने कमरे में निशांत का शव लटका हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं, पुलिस को जांच के दौरान एक सुसाइड नोट भी मिला। यह सुसाइड नोट निशांत ने अपनी मौत से पहले अपनी कंपनी की वेबसाइट पर अपलोड किया था। उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी और मौसी को ठहराया।

    उसने अंग्रेजी में एक खत लिख कर पत्नी और उसकी मौसी को इसका जिम्मेदार बताया। सुसाइड नोट में लिखा था कि हाय बेब, जब तक तुम यह पढ़ोगी, मैं चला जाऊंगा। मैं आखिरी पलों में तुमसे नफरत कर सकता था, जो कुछ भी हुआ, लेकिन मैं नहीं करता। इस पल के लिए, मैं प्यार चुनता हूं। मैंने तब भी तुमसे प्यार किया था और अब भी तुमसे प्यार करता हूं और जैसा कि मैंने वादा किया था, यह खत्म नहीं होगा।

    मेरी मां जानती है कि मेरे द्वारा सामना किए गए अन्य सभी संघर्षों के अलावा, तुम और प्रार्थना मौसी भी मेरी मौत के लिए जिम्मेदार हो। इसलिए, मैं तुमसे विनती करता हूं, अब उसके पास मत जाना। वह काफी टूट चुकी है और उसे शांति से शोक मनाने दो। वहीं, इस घटना के बाद मृतक निशांत की मां मुंबई की एयरपोर्ट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बीएनएस की धारा 108 के तहत निशांत की पत्नी अपूर्वा पारीक और उसकी आंटी प्रार्थना मिश्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। Mumbai Suicide News

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here