हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home सरसा Sirsa Suicide...

    Sirsa Suicide News: कीटनाशक का सेवन कर लैब अटेंडेंट ने की आत्महत्या, सरपंच पर मामला दर्ज

    Loharu News
    Loharu News: जमीन विवाद से परेशान व्यक्ति ने खेत में की खुदकुशी

    Sirsa Suicide News: ओढ़ां, राजू। गांव खाईशेरगढ़ में एक व्यक्ति ने अपने घर पर कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने के बाद व्यक्ति को सरसा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। सूचना के बाद ओढ़ां पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर व्यक्ति के बयान दर्ज किए। वहीं दूसरे दिन अस्पताल में उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। इस संबंध में ओढ़ां पुलिस ने मृतक के बयानों के आधार पर गांव खाईशेरगढ़ के सरपंच राहुल गोदारा (मोनू) के खिलाफ आत्महत्या हेतु विवश करने का मुकदमा दर्ज किया है। Sirsa News

    बयानों में ग्राम सरपंच पर लगाया आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप

    मृतक 38 वर्षीय मलकीत सिंह ने अस्पताल में दिए अपने बयानों में ग्राम सरपंच राहुल गोदारा पर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया था। मलकीत ने बताया था कि 3 मार्च को रात करीब साढ़े 9 बजे उसके पास सरपंच राहुल का फोन आया, जिसने उसे धमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी। सरपंच की इस धमकी से डरकर 4 मार्च को मलकीत ने अपने घर में ही कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। दूसरे दिन 5 मार्च को मलकीत की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक मलकीत ने पुलिस को दिए बयान में इस बात का जिक्र नहीं किया कि सरपंच ने उसे किस बात को लेकर धमकी दी थी।

    पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक मलकीत सिंह गांव के ही सरकारी स्कूल में अस्थाई लैब अटेंडेंट के पद पर था। वह विवाहित था और उसके 3 बच्चे हैं। इस मामले में पुलिस ये जांच कर रही है कि आखिर सरपंच ने किस वजह से मलकीत को धमकी दी। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने सरपंच राहुल गोदारा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। Sirsa News

    …पत्नी और मौसी से प्रार्थना की कि माँ को शांति से शोक मनाने देना!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here