हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश शादी का झांसा...

    शादी का झांसा देकर हॉलीवुड अभिनेत्री के साथ दुराचार, आरोपी चंडीगढ़ से काबू

    Mumbai News
    शादी का झांसा देकर हॉलीवुड अभिनेत्री के साथ दुराचार, आरोपी चंडीगढ़ से काबू

    Hollywood Transgender Actress Raped: मुंबई। एक हॉलीवुड अभिनेत्री को शादी का झांसा देकर दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। मुंबई की बांगुर नगर पुलिस ने आज शुक्रवार को आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने पहले पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया, लेकिन आरोपी फरार हो गया। पुलिस को काफी तलाश के बाद आखिरकार चंडीगढ़ से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आरोपी को बोरीवली कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे शनिवार तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। Mumbai News

    पुलिस के अनुसार 55 वर्षीय पीड़िता एक ट्रांसजेंडर महिला है, जोकि मुंबई की रहने वाली है, वह हॉलीवुड में फिल्मों में काम कर चुकी है। उसने मॉडलिंग से करियर की शुरूआत करते हुए कई हॉलीवुड, बॉलीवुड और तमिल फिल्मों, टीवी धारावाहिकों में भी काम किया।

    पीड़िता सोशल मीडिया के जरिए 30 वर्षीय आरोपी के संपर्क में आई

    पुलिस के अनुसार, कुछ महीने पहले पीड़िता सोशल मीडिया के जरिए 30 वर्षीय आरोपी के संपर्क में आई। उनकी जान पहचान जल्द ही गहरी दोस्ती में बदल गई। खुद को सहायक निर्देशक बताने वाले आरोपी ने जनवरी में पीड़िता से दिल्ली में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उसने शादी का प्रस्ताव रखा और अभिनेत्री ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ कई बार दुराचार किया।

    इससे उनके बीच तनाव हो गया और आरोपी घर छोड़कर चला गया। जब पीड़िता ने बाद में आरोपी से शादी के बारे में पूछा, तो आरोपी ने टालना शुरू कर दिया। महिला को यह महसूस हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है, तो उसने मुंबई के बांगुर नगर पुलिस से संपर्क करके शिकायत दर्ज कराई। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन वह पेश नहीं हुआ।

    पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और जांच के दौरान, उन्हें खुफिया जानकारी मिली कि वह चंडीगढ़ में छिपा हुआ है, जिसके बाद पुलिस की एक टीम चंडीगढ़ पहुंची और उसे हिरासत में लेकर मुंबई पहुंची। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बोरीवली कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे शनिवार तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया। Mumbai News

    BKI Terrorists Arrested: जालंधर पुलिस ने हत्या की बड़ी आतंकी साजिश की नाकाम, 3 आतंकी गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here